BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा इतिहास: यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने दूसरे भारतीय रोहित, खास लिस्ट में शामिल हुए गिल

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम अहमदाबाद टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, उन्होंने 17000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं…

अहमदाबाद (ए)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 35 रन की पारी खेली. इस धैर्यपूर्ण पारी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम खास उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे. इस बीच हिटमैन भारतीय सरजमीं पर 2000 टेस्ट रन पूरे करने में सफल रहे. टेस्ट क्रिकेट में भारत की धरती पर रोहित शर्मा सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले देश के दूसरे क्रिकेटर है। रोहित शर्मा के टेस्ट आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारतीय सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।

क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में हिटमैन अपने घरेलू मैदानों पर काफी सफल रहे. उन्होंनें भारत की धरती पर 24 टेस्ट खेले हैं जिनमें रिकॉर्ड 2002 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 8 शतक और 6 अर्धशतक जड़े. अपने घरेलू मैदानों पर टेस्ट में उनका रन बनाने का औसत 66.73 है. उनके इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट में अपने घर में खूब चलता है।

भारतीय कप्तान रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए. तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. रोहित इस पारी में 58 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।

रोहित अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं।

शुभमन गिल का इस साल अब तक काफी शानदार फॉर्म बल्ले से देखने को मिला है. उन्होंने वनडे में जहां दोहरा शतक लगाया वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी अपना पहला शतक लगाने में कामयाब रहे. अब गिल के बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट में दूसरा शतक भी देखने को मिला है. गिल अभी तक इस साल कुल 5 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम है जिन्होंने साल 2015 में सिडनी टेस्ट मैच के दौरान शतकीय पारी 22 साल 263 दिन की उम्र में लगाया था. वहीं शुभमन गिल ने यह कारनामा 23 साल 184 दिन की उम्र में किया है. हालांकि गिल को साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने का मौका मिला था लेकिन तब वह 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

अपने इस शतक के साथ गिल दिग्गजों की एक खास लिस्ट में शुमार हो गए हैं. 2023 में गिल अब तक तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं. गिल एक साल में टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के 10वें बल्लेबाज़ बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में गिल ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क के खिलाफ बगैर आउट हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को पछाड़ दिया है।

एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

महेला जयवर्धने- 2010 में.
सुरैश रैना- 2010 में.
तिलकरत्ने दिलशान- 2011 में.
अहमद शहजाद- 2014 में.
तमीम इकबाल- 2016 में.
केएल राहुल- 2016 में.
रोहित शर्मा- 2017 में.
डेविड वार्नर- 2019 में.
बाबर आज़म- 2022 में.
शुभमन गिल- 2023 में.

 

Related Posts