भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस पर सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा उन्मूलन के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की ऐसी महिलायें जो समाज के प्रति अदभूत एवं ऐतिहासिक योगदान निरंतर रखती है, ऐसी ही नारी शक्ति को माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार 12 मार्च को सम्मानित किया जायेगा।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, डॉ. याशा उपेन्द्र, डॉ. अनिता सावंत, डॉ. संगीता सिन्हा, विशाखा रस्तोगी, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, डॉ. सुजाता दास, सी. एम. ए. पूर्णिमा गोयल, मलय जैन, फरिदा बेगम, साहनो मोहनन, शशि प्रभा गुप्ता, अंजु साहू, गुंजा तिवारी, दीलिमा मजुमदार, डॉ. अभा शशि कुमार, प्रज्ञा सिंह, के शारदा, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, जगरूती केतन
दोशी, मंग्रीता टोप्पो, मिनाक्षी राय, नीतू श्रीवास्तव, नीधि चंद्राकार, सीमा ओसवाल, कोमल धनेशर, डॉ. अंजली सिंह, सरिता पाण्डे, डॉ. सुरेखा जावड़े, जया पाण्डे प्रमुख है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सरोज पाण्डे (राज्यसभा सांसद), डॉ. अभिषेक पल्लव (एसपी दुर्ग), थॉमस चोको (डीआईजी, एसएसबी), सतीष झाम्ब ( उद्योगपति) प्रमुख
रूप से उपस्थित रहेंगे। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को बेहतर करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जाता है। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ने श्रमिक बस्ती, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवश्यकता की वस्तुएँ देकर मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा है, के भाव को चरितार्थ करती हैं।















