BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, मुख्यमंत्री ने तत्काल तैयारी करने के दिए निर्देश

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ कराने को कहा है। सर्वे हेतु कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी के लिए कहा है।

पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी की एकत्र की जाएगी। भावी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में मिलेगी सहायता।

चिन्हित पात्र परिवारों को किया जा सकेगा लाभान्वित। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी।

Related Posts