BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री देख रहे है चौथा टेस्ट, खास रथ पर बैठकर स्टेडियम का लगाया चक्कर

पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी…

अहमदाबाद (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मैच दोनों ही देशों के लिए काफी खास बन गया है, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाला पहले दिन का मैच देखेंगे. मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों के पीएम ने खास रथ पर बैठकर स्टेडियम का चक्कर भी लगाया।

इससे पहले दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री सुबह 8:30 बजे स्टेडियम में पहुंच गए थे जहां पर उनका स्वागत बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने किया. दोनों ही देशों के पीएम लगभग 2 घंटे तक स्टेडियम तक स्टेडियम में रुक सकते हैं।

इस टेस्ट सीरीज को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम अभी भी 2-1 से सीरीज में आगे चल रही है, जिसमें पहले 2 मुकाबलों में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल करने के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपने कब्जे को बरकरार रखा हुआ था. वहीं इंदौर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया।

भारत की टीम में किया गया एक बदलाव ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज का फैसला करने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई. वहीं कंगारू टीम में जहां इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला वहीं भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है. पहले 3 टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह पर मोहम्मद शमी को शामिल किए जाने का फैसला किया गया है।

पीएम मोदी और अल्बनीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी।

 

Related Posts