बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच में दर्शकों की तादाद के मामले में नया कीर्तिमान बन सकता है…
अहमदाबाद (ए)। गुरुवार 9 मार्च से भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. वहीं, इस मैच में एक बड़ा रिकार्ड बन सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक लाख से ज्यादा लोग पहले दिन टेस्ट मैच देखने आ सकते हैं. वहीं, इससे पहले किसी टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संख्या 91,112 है. इस तरह अहमदाबाद टेस्ट दर्शकों की तादाद के मामले में नया कीर्तिमान बना सकता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच बुधवार से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आखिरी टेस्ट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हराया था. हालांकि, भारतीय टीम को इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से हरा दिया. इस तरह 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है. वहीं, अहमदाबाद में ईशान किशन अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. अगर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो केएस भरत को बाहर बैठना पड़ सकता है. दरअसल, केएस भरत ने इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
अहमदाबाद टेस्ट में होगी मोहम्मद शमी की वापसी? इसके अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंदौर टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अहमदाबाद टेस्ट में इस तेज गेंदबाज की वापसी तकरीबन तय है. अगर मोहम्मद शमी की अहमदाबाद टेस्ट में वापसी होती है तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है. बताते चलें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. बहरहाल, टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट जीतकर अपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।
टीम इंडिया बना सकती है ये रिकॉर्ड
साल 2013 से भारत ने घर पर लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीती हैं। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में जीत दर्ज कर लेता है, तो वह लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर लेंगा। दुनिया में कोई भी दूसरी टीम घर पर लगातार 10 से ज्यादा टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस मामले में भारत पहले ही नंबर एक टीम है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने घर पर दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं। वहीं, वेस्टइंडीज ने घर पर लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीती हैं।















