BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी के नेफ्यू रियो ने 5वीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, बीजेपी के यानथुंगो पैटन बने डिप्टी CM

नेफ्यू रियो ने लगातार 5वीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, रियो की पार्टी एनडीपीपी ने विधानसभा चुनाव में 25 सीटें जीती थीं…

नागालैंड (ए)। नागालैंड की राजनीति के दिग्गज नेफ्यू रियो ने मंगलवार 7 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राजधानी कोहिमा में आयोजित समारोह में राज्यपाल ला गणेशन ने उन्हें शपथ दिलाई. ये पांचवीं बार है जब नेफ्यू रियो नागालैंड के सीएम बने हैं. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द,  मोदीगृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य की नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)  और बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था. एनडीपीपी ने 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था. चुनाव में एनडीपीपी और बीजेपी ने क्रमशः 25 और 12 सीटें जीती थी।

दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ
गठबंधन में शामिल बीजेपी को डिप्टी सीएम का पद मिला है. बीजेपी के यानथुंगो पैटन ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. बीजेपी विधायक दल ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली और पर्यवेक्षक रंजीत दास की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यानथुंगो पैटन को अपना नेता चुना था।

मेघालय की तरह ही यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. यानथुंगो पैटन के साथ ही टी आर जेलियांग ने भी राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

Related Posts