BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पंचकूला में 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन 10 से 14 मार्च तक, छत्तीसगढ़ के 209 खिलाड़ी होंगे शामिल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ से 209 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकूला में 10 से 14 मार्च 2023 तक 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ से खिलाड़ियों की टीम 7 मार्च को पंचकूला के लिए रवाना होगी, जहां बैडमिंटन, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, तैराकी, टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया गया है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें किट वितरण किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान पीसीसीएफ संजय शुक्ला, एमडी फेडरेशन अनिल राय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी सुनील मिश्रा, उप वनसंरक्षक आलोक तिवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 1992 से अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से 19 बार अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें वर्ष 2007 से छत्तीसगढ़ की टीम लगातार 10 बार प्रथम स्थान और 03 बार द्वितीय स्थान पर रही हैं।

Related Posts