सानिया मिर्ज़ा ने हैदराबाद में अपना आखिरी मैच खेला और अपने करियर को अलविदा भी कह दिया. उन्होंने युवराज, अज़हरुद्दीन समेत सैकड़ों लोगों के सामने अपना विदाई भाषण दिया…
हैदराबाद (ए)। भारत की सुपरस्टार फीमेल प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने संन्यास ले लिया है. भारत में पिछले दो दशकों में अगर किसी महिला खिलाड़ी का नाम हरेक शहर में मशहूर था तो वो सानिया मिर्ज़ा का नाम था. उन्होंने टेनिस में न सिर्फ अपना बल्कि पूरे भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है. उन्होंने 5 मार्च 2023, रविवार को हैदराबाद में बेहद नम आंखों के साथ टेनिस को अलविदा कहा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी हैदराबाद से ही की थी और अब अंत भी यही किया।
सानिया ने अपने करियर का अंतिम मैच हैदराबाद के लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में खेला, जहां उन्होंने करीब दो दशक पहले डब्ल्यूटीए सिंगल में खिताब जीतकर अपने करियर का शानदार डेब्यू किया था. सानिया का अंतिम मैच खेलने के लिए हैदराबाद के मैदान पर कई दिग्गज लोग पहुंचे थे. इनमें तेलंगाना के खेल मंत्री के साथ-साथ रोहन बोपन्ना, युवराज सिंह और बेथानी माटेक भी शामिल थीं, जो सानिया मिर्ज़ा की सबसे अच्छी दोस्त हैं।
मैदान पर मौजूद थी कई हस्तियां इनके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन भी मैदान पर मौजूद थे. सानिया जब मैदान पर पहुंची तो वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खूब तालियां बजाई और उनका जबरदस्त तरीके से स्वागात किया. सानिया मिर्जा अपने विदाई भाषा में काफी ज्यादा भावुक हो गई. उन्होंने कहा कि, मैं आप सभी के सामने अपने करियर का आखिरी मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं. 20 सालों तक अपने देश के लिए खेलते रहना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है. अपने देश के लिए टॉप लेवल पर खेलना हरेक खिलाड़ी का सपना होता है और मैं ऐसा करने में सफल हो पाई।
FAREWELL TO THE QUEEN OF THE COURT 👑🎾 – SANIA MIRZA
Stars descended in Hyderabad as our legend bid farewell to the court. Sania Mirza, thank you for all the memories and your incredible contribution to Indian tennis and sport.@MirzaSania | @imrandomthought | @anammirza pic.twitter.com/FA0PXjyq1A
— Indian Tennis Daily (ITD) (@IndTennisDaily) March 5, 2023
अपने अंतिम मैच से पहले फेरवेल स्पीच देने वाली सानिया मिर्ज़ा काफी भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि, ये खुशी के आंसू हैं. मैं इससे अच्चे विदाई की उम्मीद भी नहीं कर सकती थी. उन्होंने कहा कि, मैंने भले ही टेनिस को अलविदा कह दिया है लेकिन मैं भारत और तेलंगाना में टेनिस समेत अन्य खेलों का हिस्सा बनी रहूंगी और उसे आगे बढ़ाने का काम भी करती रहूंगी. अपने इस भाषण के बाद सानिया मिर्जा ने अंतिम मैच खेला और फिर तेलंगाना के खेलमंत्री वी श्रीनिवास गौड़ ने भी सानिया को सम्मानपूर्वक भाषण के साथ एक बेहतरीन विदाई दी।
Minister KT Rama Rao felicitated tennis star Sania Mirza and the sportspersons who played with her in her farewell exhibition match, Sports Minister SrinivasGoud and others were present on the occasion.#Hyderabad #SaniaMirza #TennisStar #Telangana pic.twitter.com/3X7vbTOC7Y
— Arbaaz The Great (@ArbaazTheGreat1) March 5, 2023















