BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12 मार्च को समाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का किया जायेगा सम्मान

भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस पर समाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा उन्मूलन के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वाली 36 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की ऐसी महिलायें जो समाज के प्रति अदभूत एवं ऐतिहासिक योगदान निरंतर रखती है, ऐसी ही नारी शक्ति को माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12 मार्च को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सरोज पाण्डे (राज्यसभा सांसद), डॉ. अभिषेक पल्लव (एसपी दुर्ग), थॉमस चोको (डीआईजी, एसएसबी), सतीष झाम्ब ( उद्योगपति) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम मे सम्मानित होने वाली महिलाओं का नाम 2 मार्च को चयन समिति द्वारा घोषित किया गया। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी सामाजिक संस्था हैं जो ग्रामीण क्षेत्र की
शिक्षा को बेहतर करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जाता हैं। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ने श्रमिक बस्ती, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवश्यकता की वस्तुएँ देकर मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा हैं, के भाव को
चरितार्थ करती हैं।

Related Posts