बलरामपुर। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज सरगुजा के निर्देश पर बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक
मोहित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को चौकी / थाना अंतर्गत् चिट फंड एवं ऑन लाईन धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, प्रार्थी रामलल्लू जायसवाल साकिन गिरवानी का थाना रघुनाथनगर में दिनांक 12.01.023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 11.01.023 को 5,49,700.00 / रुपये का ऑनलाईन सायबर ठगी कर लिए है।
जिस पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्र. 04 / 2023 धारा 420 ता.हि. एवं 66 घ आई.टी. एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान अभिषेक झा एसडीओपी वाड्रफनगर
के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रघुनाथनगर निरी. बाजीलाल सिंह द्वारा ठगीकर्ता अनावेदगण 1. उपेन्द्र कुमार रवानी, 2. लक्ष्मण रवानी, 3. विजय कुमार रवानी, एवं 4. मुकेश रवानी सभी निवासी देवघर झारखण्ड को दिनांक 28.01.023 को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया था,
जो पुलिस के तत्परता पूर्वक कार्यवाही से छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार किसी प्रार्थी का ठगी का रकम 5,49,700.00 / रुपये अनावेदकगण द्वारा प्रार्थी को माननीय न्यायालय के समक्ष वापस किया गया है। जिससे प्रार्थी एवं क्षेत्र की जनता ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीओपी वाड्रफनगर अभिषेक झा सहित पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते भूरी-भूरी प्रशंसा की है।















