आज यानि 3 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ है. जानें सभी 12 राशियों का राशिफल…
आज सुबह 09:11 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी. आज दोपहर 03:42 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा सुबह 08:57 के बाद कर्क राशि में रहेंगे.आज के शुभ समय दो हैं. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा…
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेंगी. वर्क स्पेस पर काम को लेकर बेहद सजग होकर काम करना होगा, काम में गलती पाए जाने पर बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है. बिज़नेस में बिक्री बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो फुटकर कस्टमर के लिए कोई नई स्कीम या ऑफर लांच कर सकते हैं. नई जनरेशन को अपने आसपास की चीजों का अवलोकन करके, कुछ सुधार करने होंगे. परिवार में यदि कोई धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं तो उसमें भागीदारी करना लाभप्रद होगा, इसलिए जितना हो सके, कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिए. कान में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, तुरंत डॉक्टर को दिखाकर दवा लेनी चाहिए।
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त मदद करेंगे. वर्क स्पेस पर अपने काम को बोझ नहीं समझना है, बल्कि उसे समझदारी के साथ पूरा करना होगा. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से इलेक्ट्रॉनिक्स के बिज़नेस में अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा, ग्राहकों से प्रेम से बात करें. खिलाडियों को स्वयं को अपने फील्ड में एक्टिव रखें उन्हें अच्छी सफलता मिलने वाली है लेकिन इसके लिए अभ्यास में कोई कमी न करें. मां का स्वास्थ्य बीते कुछ समय से खराब चल रहा था तो अब उनके लिए समय ठीक है, आराम मिलने शुरू हो जाएगा. सेहत के मामले में मौसम परिर्वतन को ध्यान मे रखते हुए सतर्क रहें।
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ. वर्क स्पेस पर किसी को-वर्कर्स के साथ वाद-विवाद हो गया है तो थोड़ा धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है. बिज़नेस एक्सपेंड करने के लिए उसका प्रचार करें, होर्डिंग, पाम प्लेट, अद्वेर्तिसेमेन्ट और पब्लिसिटी भी कारगर साबित होगी. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स परीक्षा की भागदौड़ से कुछ समय के लिए ब्रेक लेते हुए प्रकृति से जुड़ना चाहिए, किसी नदी किनारे या हरियाली वाले पार्क में कुछ समय बिताएं. परिवार में जो लोग आपसे छोटे हैं उनकी जरूरतों का ख्याल रखें, स्वास्थ्य की दृष्टि से हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है, कैल्शियम की जांच करा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे आत्म-विश्वास बढेगा. वर्क स्पेस पर काम तो करना ही चाहिए किंतु काम के साथ ही आराम भी करना चाहिए, तालमेल बनाकर चलें अन्यथा सेहत आपका काम सेहत पर भारी पड़ सकता है. बिज़नेस मैन को मुनाफे की स्थितियों को लेकर स्पष्ट रहना होगा, एक निश्चित प्रतिशत का मुनाफा ही लें. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के सामने करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे, इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए. फैमिली के साथ खरीदारी करने का मूड बन सकता है लेकिन बाजार जाते समय अपने बज़ट का ख्याल जरूर रखें. तनाव और भागदौड़ के बीच थोड़ा आराम भी करते रहें, भागम भाग वाली जिंदगी सेहत के लिए ठीक नहीं रहती।
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से लाभ होगा. वर्क स्पेस पर आपका मन कार्य को लेकर स्थिर नहीं रहेगा, मन के विचलन की यह स्थिति आपका ध्यान भटका सकती है जिससे आपके कार्य गड़बड़ा जाएंगे. इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिज़नेस में माल और दस्तावेज दुरुस्त रखें, चैकिंग के दौरान परेशानी में आ सकते हैं. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को सफलता पानी है तो उन्हें मेहनत भी जमकर करनी होगी तभी पढ़ाई में अच्छे नंबर आ सकेंगे. बच्चों के साथ बच्चे बन कर समय बिताना होगा, ऐसा करने से जहां बच्चों को मजा आएगा वहीं आप भी आनंद ले सकेंगे. हेल्थ के मामले में आप शारीरिक थकान और कमज़ोरी का अनुभव कर सकते हैं, कुछ एनर्जी ड्रिंक लेनी चाहिए।
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी. वर्क स्पेस पर आप अधीनस्थों पर अनावश्यक वर्क लोड न डालें और न ही फालतू में हुक्म बाजी करें, थोड़ा प्यार से बात करें. बिज़नेस में के आर्थिक लाभ को लेकर स्थितियां मजबूत होती दिखाई दे रही हैं, उनकी अच्छी कमाई होगी. प्रेम प्रसंग में चल रहे युवा एक दूसरे के साथ अहम के टकराव से बचें, रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है. घर में बड़ों का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, यह मार्गदर्शन भावी जीवन का रास्ता भी दिखाएगा. स्वास्थ्य सामान्य ही रहने वाला है।
तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे जॉब में प्रमोशन होगा. रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लाभान्वित होने की संभावना दिख रही है. बिज़नेस में पूर्व से चली आ रही प्लानिंग में कहीं पर बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसकी प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन पहले सारे पहलुओं के बारे में जान लें. खिलाडियों के मानसिक तनाव कुछ बढ़ता हुआ नजर आएगा, इसलिए दिमाग को ठंडा रखें. परिवार में बच्चों के साथ आप स्वयं भी अपने को काफी रीफ्रेश महसूस करेंगे. ट्रेफिक नियमों का पालन करें, ऐसा करने से आप स्वयं तो सुरक्षित रहेंगे ही सड़क पर दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा. वर्क स्पेस पर कार्य को लेकर व्यस्तता का माहौल रहेगा, कार्य का भार कुछ अधिक रहेगा. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से बिज़नेस मैन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, उन्हें कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. खिलाडियों को फील्ड पर अपने आत्मविश्वास में किसी भी तरह की कमी न आने दें, और पूरी मेहतन से लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ें. परिवार में यदि छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यदि कोई बीमार हो तो उसे डॉक्टर को दिखाने ले जाएं. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, कहीं कोई चोट या इन्फेक्शन हो तो उसमें सूजन और दर्द उभरने की संभावना दिख रही है।
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में समस्या हो सकती है. वर्क स्पेस पर ऑफिशयल वर्क में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. बिज़नेस मैन को अपने लाभ को लेकर सक्रिय रहना होगा तभी वह कमाई कर सकेंगे, हाथ पर हाथ धरे रहने से कुछ नहीं होगा. परीक्षा की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स उन्हें लिख-लिख कर याद करना चाहिए नहीं तो भूल सकते हैं. फैमिली में यदि कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते है तो उसके लिए दिन सबसे उपयुक्त रहेगा. सेहत के मामले में आपको हाई- ब्लड प्रेशर के प्रति सजग रहना होगा, खाने में नमक की मात्रा कुछ कम कर दें।
मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध अच्छे रहेंगे. वर्क स्पेस पर आपके बेहतर कार्य को देखते हुए प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं. बिज़नेस मैन को व्यवहारिक तौर पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर भी ध्यान देना चाहिए. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा, उन्हें कोई अच्छी सूचना मिल सकती है जिसका वह इंतजार कर रहे हैं. घर में बदलाव की संभावना है लेकिन ऐसा करने के पहले घर के बड़े बुजुर्गों से चर्चा अवश्य ही कर लें, तभी निर्णय लें. सेहत के मामले में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेगे जिससे शारिरिक तनाव होगा. वर्क स्पेस पर कार्य को लेकर सजगता को बनाएं रखें अन्यथा विरोधी मौके का फायदा उठा सकते हैं. बिज़नेस मैन को अपने माल की क्वालिटी पर भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो बिक्री प्रभावित होगी. खिलाडियों का ट्रेक पर मन कुछ व्यथित रहेगा, जिससे वो अपने फील्ड पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. फैमिली में सभी के साथ मिलकर मौज मस्ती करनी चाहिए, कभी-कभी घर परिवार के काम में व्यस्त रहना चाहिए, बेवजह घर परिवार से दूर रहना ठीक नहीं होगा. अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचिए दुर्घटना हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से वर्क स्पेस पर आपके बेहतर कार्य के चलते आपका सम्मान बढ़ता नजर आ रहा है. कस्टमर से माल की क्वालिटी और रेट को लेकर बहस हो सकती है, कस्टमर से विनम्रता और मृदुलता से बात करें, जिससे आपके बिज़नेस की पहचान बढ़ेगी. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को स्टडी में पूरी सजगता रखनी होगी, कोई भी लापरवाही बड़ी चूक करवा सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने का प्रयास करना चाहिए, इससे घर का वातावरण भी अच्छा होगा. बेहतर सेहत के लिए आप योग-प्रणायाम का सहारा लें।
साभार: abp न्यूज
















