आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है, इससे कांग्रेस के किले में छेद करने के लिए कई पार्टी चुनावी मैदान में उतर गए है…
नईदिल्ली (ए)। छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है, लेकिन इस बीच अब आम आदमी पार्टी (आप) की छत्तीसगढ़ में एंट्री हो गई है. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज 5 मार्च को होने जा रहा है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रायपुर में एक बड़ी सभा करने जा रहें है।
5 मार्च को आप का चुनावी आगाज छत्तीसगढ़ में 90 विधानभसा सीट है. इसमें सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है. राज्य में कांग्रेस के 71 विधायकों के साथ मजबूत सरकार है, लेकिन मिशन 2023 में कांग्रेस के लिए ये सफर आसान नहीं होगा. क्योंकि बीजेपी, जोगी कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और अब आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है. इससे कांग्रेस के किले में छेद करने के लिए कई पार्टी चुनावी मैदान में उतर गए है. अब केजरीवाल के आने से किसको ज्यादा नुकसान होगा, ये सबके के लिए चिंता का विषय है।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी गुजरात में बड़ी पार्टी है, लेकिन इस बार चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई देखी गई. कांग्रेस पार्टी को गुजरात में आम आदमी पार्टी ने बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया. गुजरात में आम आदमी पार्टी के 5 विधायक जीते और 20 से अधिक सीटों पर दूसरे नंबर में आप प्रत्याशी रहे. इसके अलावा वोट फीसद की बात करें, तो 13 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी ने हासिल किया।
छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुई आप इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का चुनावी आगाज हो रहा है. इससे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा ने प्रदेशभर में रैली निकाली. उनकी रैलियों में उमड़ रही भीड़ अगर वोटर बन जाते हैं, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी गेम चेंजर बन सकती है. बता दें कि राज्य में आम आदमी पार्टी के संगठन का विस्तार किया जा रहा है. प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी है. विधानसभा के मुताबिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके हैं।
पंजाब के सीएम भी आयेंगे साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने तैयारियों को लेकर बताया कि 5 मार्च को प्रदेश कार्यकर्ता संवाद के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रायपुर आ रहे हैं. रायपुर के जोरा ग्राउंड यानी कृषि विश्वविद्यालय के सामने बड़े ग्राउंड में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद होगा. इसके लिए जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी चल रही है. संजीव झा ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है।
AAP कांग्रेस को पहुंचा सकती है नुकसान गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चुनावी मौसम में आम आदमी पार्टी की एंट्री पर राजनीतक पंडितों का कहना है कि राज्य में सबसे मजबूत पार्टी कांग्रेस है. इसके बाद बीजेपी, जेसीसी जे और बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा में सदस्य हैं, लेकिन आप से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है, क्योंकि 90 में से 71 विधायक कांग्रेस के ही हैं. आम आदमी पार्टी के वोट फीसदी बढ़ने से कांग्रेस के वोट कट सकते है. इससे दूसरे पार्टियों को फायदा मिल सकता है, ये गुजरात चुनाव में भी देखने को मिला था. राजनीतक पंडितों ने ये भी बताया कि 2018 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का वोट फीसदी 1 से भी कम रहा है तो छत्तीसगढ़ में झाड़ू चलने के आसार कम हैं।















