BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जन्मदिन पार्टी में हवाई फायर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग खाली कारतूस खोखा बरामद

भिलाई। जिले में लगातार घटित हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव (भा.पु.़से.) के द्वारा अवैध शस्त्र रखने वालो की पहचान सुनिष्चित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना पुरानी भिलाई की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा अवैध शस्त्र रखने वालों व बेचने वाले संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि देवबलोदा चरोदा निवासी के.गौतम अपने पास देषी कट्टा रखा हुआ है जिससे अपने जन्मदिन की पार्टी दोस्तो के साथ मनाते समय हवाई फायरिंग भी किया है की सूचना पर टीम द्वारा के.गौतम को देवबलोदा चरोदा में घेराबंदी कर पकड़ा गया, प्रारम्भिक पूछताछ पर गुुमराह करता रहा किंतु सघन पूछताछ के दौरान उसके मोबाईल फोन पर जन्मदिन के दिन हवाई फायरिंग करते हुये रिकार्ड किया गया वीडियो दिखाई दिया जिसके आधार पर पूछताछ करने पर 30,000/- रूपये में अनिल सोनी उर्फ गुड़वा नाम के व्यक्ति से उक्त कट्टा एवं कारतूस को खरीदना, जिसे छिपाकर रखना बताया।

जिससे आरोपी के.गौतम निवासी देवबलोदा चरोदा के निषानदेही पर 01 नग देषी कट्टा व 01 नग कारतूस का खोखा बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक अमित दूबे, रिंकू सोनी, भावेश पटेल, राकेष अन्ना, राकेश चौधरी, डी.प्रकाश, नितिन सिंह, अरविंद मिश्रा एवं थाना पुरानी भिलाई से प्र.आर.राजेश तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी:- के.गौतम पिता के.वेंकट राव 29 वर्ष पता देवबलोदा चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)।

Related Posts