मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है…
लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया गया है. अब सीएम योगी के नाम यूपी का सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहने की रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। यूपी का सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्ममंत्री रहने का रिकॉर्ड अब सीएम योगी के नाम हो गया है. उन्होंने अभी तक पांच साल और 347 दिनों तक लगातार सीएम रहने की रिकॉर्ड बनाया है. इसके पहले ये रिकॉर्ड कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ. संपूर्णानंद के नाम था. कांग्रेस नेता के नाम पांच साल और 345 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड था. उनका ये रिकॉर्ड सीएम योगी ने मंगलवार को तोड़ दिया. हालांकि सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया था।
कौन कितने दिन रहा मुख्यमंत्री?Bकांग्रेस की सरकार में डॉ. संपूर्णानंद भारत का संविधान लागू होने के बाद यूपी के दूसरे मुख्यमंत्री थे. उनसे पहले पंडित गोविंद वल्लभ पंत मुख्यमंत्री थे. इसके बाद यूपी की कमान डॉ. संपूर्णानंद को मिली थी. तब 28 दिसंबर 1954 से 9 अप्रैल 1957 तक डॉ. संपूर्णानंद अपने पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहे थे. इसके बाद फिर कांग्रेस की सरकार में 10 अप्रैल 1957 से 6 दिसंबर 1960 तक मुख्यमंत्री रहे. हालांकि यूपी में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वालों की सूची बहुत छोटी है।
इस सूची में सीएम योगी के अलावा गोविंद वल्लभ पंत, मायावती और अखिलेश यादव का नाम है. योगी के अलावा ये नेता यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए हैं. सबसे ज्यादा वक्त तक सीएम रहने के मामले में तीसरे नंबर पर अखिलेश यादव हैं. सपा प्रमुख 5 साल और 4 दिन तक यूपी के सीएम रहे हैं. इसके अलावा चौथे नंबर मायावती का नाम है. मायावती चार साल और 335 दिन तक यूपी की मुख्यमंत्री रही हैं. बीएसपी चीफ यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रहे चुकी हैं।
यूपी के सीएम @myogiadityanath के नाम दर्ज हुआ यूपी में सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड। बीते पाँच साल और 347 दिन से लगातार सीएम हैं योगी। इसके पहले कांग्रेस शासन में डॉ. संपूर्णानंद पाँच साल 345 दिन तक लगातार मुख्यमंत्री रहे थे। pic.twitter.com/GfdCfdsxiH
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) March 2, 2023















