BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज: बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के लिए खास है ये चुनाव

त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आएगा. तीनों राज्यों में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. तीनों ही राज्यों में एक चरण में मतदान हुआ था. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था जबकि मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी. त्रिपुरा में जहां लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं मेघालय में 76 प्रतिशत और नगालैंड में 84 प्रतिशत वोट पड़े थे।

नतीजों से पहले तीनों राज्यों के एग्जिट पोल भी जारी किए गए थे. विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल ने त्रिपुरा में बीजेपी की वापसी की भविष्यवाणी की है. नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है. हालांकि मेघालय में पेंच फंसता दिखा रहा है. क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल में यहां त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है।

तीनों ही राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा है. जिसमें बहुमत के लिए 31 सीटें जरूरी हैं. त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी ने साथ में चुनाव लड़ा. जबकि पहली बार कांग्रेस और माकपा भी एक साथ चुनाव में उतरी. इसके अलावा टिपरा मोथा भी मैदान में है. मेघालय में कांग्रेस, बीजेपी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी मुख्य पार्टियां हैं. वहीं नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन, एनपीएफ, कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

नगालैंड में पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 के चुनाव में एनपीएफ ने 26 सीटें जीती थीं. एनडीपीपी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बाकी सीटों पर अन्यों ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी. त्रिपुरा में साल 2018 के चुनाव में पहली बार बीजेपी ने जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 35 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. सीपीएम के खाते में 16 सीटें गई थीं. आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थीं. जबकि कांग्रेस का त्रिपुरा में भी खाता नहीं खुला था।

मेघालय में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी. एनपीईपी ने 19 सीटें जीती थीं. यूडीपी के खाते में 6 सीटें गई थीं. 4 सीटें पीडीएफ ने जीती थीं. बीजेपी को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Related Posts