BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

DSP सतीश ठाकुर ने पतोरा की महिलाओं को हेलमेट की उपयोगिता बताते हुये, यातायात नियमों की जानकारी दी

 

ग्राम पतोरा की महिलाओं ने लिया निर्णय मालवाहक वाहनों में यात्रा नहीं करेंगे और शराब पीकर वाहन चलाने वाले की गाड़ी पर भी नहीं बैठेंगे…गांव की महिलाओं के द्वारा महिला दिवस तक गांव एवं आसपास के गांव सभी वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करेंगे…

भिलाई। डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक को ग्राम पतोरा (उतई) में यातायात पुलिस दुर्ग ,यंग इंडिया एवं ग्राम सरपंच के सहयोग से आगामी महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित  सतीश ठाकुर ,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 100 से अधिक महिलाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट की उपयोगिता, सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण जैसे विपरीत दिशा में वाहन चलाना वाहन, चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना, मालवाहक वाहन में सवारी ले जाना एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना बताया गया साथ ही साथ अपने परिजन को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।

आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वह भविष्य में कभी भी मालवाहक वाहन में यात्रा नहीं करेंगे और साथ ही जो वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चालन करेगा उसके वाहन में नहीं बैठने का निर्णय लिया गया तथा आगामी 8 फरवरी महिला दिवस के पूर्व स्वयं के परिजन गांव एवं आसपास के गांव में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने प्रेरित किया जाएगा आज के इस कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक टीका राम भाई (यातायात रायपुर ),यंग इंडिया के सदस्य गण गांव की सरपंच एवं 100 से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुए।

Related Posts