BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाला आरोपी गोंदिया से गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद

चरोदा। अपराध क्रमांक 101/22 धारा 363, के गुम अपरीहत बालिका एवम संदेही आरोपी की तलाश पतारासी हेतु पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जे.आर ठाकुर द्वारा सख्त निर्देश प्राप्त होने पर स्पेशल टीम गठित कर संदेही के मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर गोंदिया आमगांव से आरोपी रितिक गोंडाने पिता सिद्धार्थ गोंडाने उम्र 22 साल के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया गया, बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर बालिका के साथ शरारिक संबंध बनाया है।

मामले में अपराध 366, 376 आईपीसी 4,6 पास्को एक्ट के तहत आरोपी को गिरिफ्तार कर न्यायालय पेश कर जुडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि महेन्द्र प्रसाद, प्र.आर. इजुलिश तिग्गा, महिला आर. रामदुलारी, आर. विष्णु सुमन, राकेश, गिरधर लहरे, रामुलाल यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Posts