BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज से बदल गए ये नियम: जो सीधा जुड़ा है आपसे, जानिए आप पर कितना डालेगे असर?

आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है, ऐसे में नए माह के साथ ही कई ऐसे बदलाव होंगे जो आम लोगों के जेब पर असर डालेंगे, आइए जानते हैं इन फाइनेंशियल रूल्स के बारे में…

मुंबई (ए)। आज से साल के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत हो जाएगी. नये माह की शुरुआत के साथ ही बुधवार 01 मार्च से कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे. मार्च से बैंक हॉलिडे, एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर, बैंक लोन की ब्याज दरों आदि कई चीजों बदलाव होने वाला है . आइए जानते हैं कि 01 मार्च , 2023 से कौन से वित्तीय नियम बदल रहे हैं जो आम लोगों के मामिक खर्च पर असर डालने वाला है-

1. मार्च में बैंक कितने दिन रहेंगे बंद मार्च के महीने में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने होली और चैत्र नवरात्र जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे. ऐसे में मार्च में कुल 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इस 12 दिनों में दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की छुट्टी भी शामिल है. यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होगी. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम निपटाने हैं तो आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे लिस्ट को चेक करना बहुत जरूरी है. वरना बाद में आपके जरूरी काम अटक सकते हैं।

2. बैंक लोन हो सकता है महंगा रिजर्व बैंक लगातार देश में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है. फरवरी के महीने में भी रेपो रेट में इजाफा किया गया है. इसके बाद से ही कई बैंकों ने अपने MCLR में बढ़ोतरी की है. आगे भी बैंक इसमें बढ़ोतरी जारी रख सकते हैं जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ सकता है. इससे ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन आदि की ब्याज दर में इजाफा हो सकता है।

3. CNG और रसोई गैस के दाम हो सकता है इजाफा हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस और सीएनजी के दामों को तय किया जाता है. फरवरी के महीने मे रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई थी. ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इनके दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

4. ट्रेन के टाइम टेबल में हो रहा है बदलाव गर्मियों के शुरुआत के कारण अब भारतीय रेलवे ने अपने ट्रेनों के आवागमन के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है. 1 मार्च से रेलवे ने अपनी 5,000 मालगाड़ियों और हजारों पैसेंजर ट्रेनों के टाइम में बदलाव किया है. ऐसे में अगर आपको भी इस महीने यात्रा करनी है तो अपने ट्रेन की टाइमिंग को जरूर चेक कर लें।

5. लोन हो सकता है महंगा गौरतलब है कि बीते दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में बढ़ोत्तरी कर दी थी। जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। आपको बता दें इसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर भी पड़ेगा। जिसके चलते लोन की ब्याज दरें बढ़ सकती है। ईएमआई को बोझ आम जन को परेशान कर सकता है।

6. LPG और CNG की नए रेट होंगे जारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा महीने की पहली तारीख को LPG, CNG, PNG गैस की कीमतें तय की जाती हैं। बीते महीने राहत की बात रही थी ​कि गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया गया था। इस बार ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है त्योहारों के चलते इनकी कीमतों में इजाफा हो जाए।

7. सोशल मीडिया से जुड़े नियमों में होगा बदलाव 
बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने आईटी नियमों में बदलाव किया है. ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अब भारत के नए नियमों का पालन करना होगा. नया नियम धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर लागू होगा। यह नया नियम मार्च में लागू किया जा सकता है. गलत पोस्ट करने पर यूजर्स को जुर्माना अथवा जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

Related Posts