भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के पदाधिकारीयो की महत्वपूर्ण बैठक आज भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निवास में संपन्न हुआ। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रुप से 28 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री निवास के घेराव की रणनीति बनाई गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई एवं दुर्ग द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याएं, खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण जैसे अनेकों जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध में दिनांक 28 फरवरी 2023, मंगलवार को पाटन विधायक (मुख्यमंत्री भूपेश बघेल) एवं अहिवारा विधायक (कैबिनेट मंत्री रूद्र गुरु) का घेराव किया जाएगा। दुर्ग एवं भिलाई जिला अध्यक्षों ने अपने जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भिलाई 3 सिरसा गेट पहुंचकर इस घेराव कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाएं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बहुत सी लाभकरी योजनाओं को सही तरीके से छत्तीसगढ़ में लागू नहीं करना कांग्रेस सरकार के गलत सोच को दर्शाती है। अब भूपेश के शासनकाल में गरीब श्रमिक, शिक्षा वर्ग, व्यापारी गण, आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। और इस आंदोलन में लगातार आम लोगों का भी समर्थन हमे मिल रहा है। इस घेराव कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे विधायक विद्या रतन भसीन पूर्व विधायक डोमन लाल काकोर सेवाड़ा पूर्व विधायक सांवलाराम बहरे पूर्व महापौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक के समापन पूर्व उपाध्यक्ष महेश वर्मा के पिताजी को 2 मिनट का मौन रखकर एवं गायत्री मंत्र के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, मिथिला खिचरिया, रामकुमार राणा, रेख राम बंछोर, मनीष अग्रवाल, महेश वर्मा, योगेंद्र सिंह प्रेम लाल साहू ,संदीप अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, कीर्ति नायक, के गणपति,जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, बसंत प्रधान,सरला अचार्य , अमित मिश्रा, सिटी कौशिक, राजू निषाद, मनोज तिवारी,राजू श्रीवास्तव,मोहन देवांगन, सुंदर लाल साहू, द्वारका चंद्रवंशी, दीपक रवाना,राजू लाल नेताम, प्रकाश गेडाम, डॉ प्रदीप चौधरी, सुषमा जेठानी, रूपराम साहू, जोगेश्वर सोनी,विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, तिलक राज यादव एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।
सांसद ने भिलाई 3 में ली बैठक, बनाई रणनीति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर होने वाले पाटन एवं अहिवारा विधायक निवास का घेराव 28 फरवरी को किया जाना तय है। जिसको सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक भिलाई 3 रुकमणी मैरिज पैलेस में संम्पन्न हुई। जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित थे इस बैठक में घेराव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।
इस बैठक में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मोर आवास मोर अधिकार को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपना अंश राशि नही दे कर रोका जा रहा है जिससे गरीबों का पक्का मकान नहीं बन पा रहा है या क़िस्त की राशि नही देने के कारण कई मकान अधूरा है।कांग्रेस शासनकाल में हो रहे भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध,(जैसे चोरी,लूट हत्या, बलात्कार, डकैती, सड़क दुर्घटना, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, अवैध शराब की बिक्री, नशा कारोबारी को संरक्षण, भूमि अधिनियम मुआवजा में तालमेल, बेरोजगारी भत्ता में स्पष्ट नीति नहीं होना को ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु के घर का घेराव किया जाएगा।
मुख्यवक्त विजय बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा की हम भाजपा के कार्यकर्ता है जो हमने ठान लिया वो करके दिखाये है हमारे कार्यकर्ता आंधी की तरह है जिसे कोई नही रोक पायेगा। बघेल ने यह भी कहा कि 16लाख परिवारों को उनका पक्का मकान बनने से भूपेश सरकार द्वारा रोका जा रहा अब वक्त आ गया है ऐसे निठल्ले भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ पकना है। अब छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बैठक का संचालन डी रामा रेडी द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री प्रेमलाल साहू मंत्री कृर्ति नायक दिलीप पटेल मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, शशिकांत बघेल,राजेश चंद्राकर, विपिन चंद्राकर,तेजस पाल, वरुण यादव तुलसी ध्रुव तुलसी मरकाम,अजय साहू,संजय ठाकुर, रामखेलावन वर्मा, फिरोज फारूकी,चंद्रप्रकाश पांडे, श्यामशुन्दर जैसवाल,विनय यादव, रोहित साहू, साजन माली, राजीव चौबे,सुधाकर बारले, गौरीशंकर, प्रेमलता वर्मा, निशा यादव, राजेश यादव उदय भास्कर एवम सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह राजा ने दी।















