BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा संचालनालय का कार्यालय नवा रायपुर, अटल नगर में हुआ स्थानांतरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा संचालनालय का नवीन कार्यालय वर्तमान में अटल नगर, नवा रायपुर में संचालित हो रहा है, इसका नवीन पता- संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, स्वास्थ्य भवन, द्वितीय तल, नया रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ पिन-492002 है। पूर्व में यह कार्यालय पुराना नर्सेस हॉस्टल, डी.के.एस. भवन परिसर रायपुर, छत्तीसगढ में संचालित किया जा रहा था।

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु पंजीयन-नवीनीकरण के लिए आवेदन 28 फरवरी तक

शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन, परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर में मूल्यांकन कार्य के लिए शीघ्रलेखकों का नवीन पंजीयन और नवीनीकरण किया जा रहा है।

ऐसे वरिष्ठ शीघ्रलेखक जो न्यूनतम 10 वर्ष की शासकीय सेवा शीघ्रलेखक के पद पर करने का अनुभव रखते हैं और छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवा में कार्यरत हों, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र की पूर्ति पश्चात परिषद कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय में 28 फरवरी 2023 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इनका पंजीयन 3 वर्ष के लिए होगा।

शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन परीक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि आवेदन शासकीय कोषालय में ‘लेखा शीर्ष’ 0202-शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति (01) सामान्य शिक्षा (600) सामान्य (0661) स्कूल शिक्षा के अंतर्गत 100 रूपए जमा कराकर एक प्रति संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए परिषद के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Posts