BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा ने “मोर आवास मोर अधिकार” एवं प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को लेकर की बैठक

 

भिलाई 3। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की महत्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन भिलाई 3 में संपन्न हुई। जिसमें मोर आवास मोर अधिकार एवं प्रधानमंत्री के मन की बात को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा संजय श्रीवास्तव एवम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के द्वारा किया गया। मुख्य रूप से मंच में पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा नेता प्रतिपक्ष भिलाई निगम भोजराज सिन्हा जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी मौजूद थे बैठक का संचालन महामंत्री योगेंद्र सिंह एवम प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया।

बैठक के अध्यक्षता करते हुवे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार के अंतर्गत सभी भिलाई जिला के अंतर्गत निकायों के सभी पार्षद एवं पार्षद सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलकर हितग्राहियों को अधिकार दिलाने हेतु कार्य करना है।

बैठक को संबोधित करते हुवे संजय श्रीवास्तव अपना विचार दिया कि वर्तमान में पार्षद एवं छाया पार्षद साथी साथ भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को 21 और 22 फरवरी को अपने वार्ड स्तर में का शिविर लगाकर हितग्राहियों से फार्म भरवाने एवं समाज के सभी वर्ग को मिलकर पूर्व में किये गए आवेदन का विस्तृत जानकारी लेने का निर्देश दिया उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी योजना है जो पूरे भारत में जोरों से चल रही है प्रधानमंत्री  का सपना है की समाज के अंतिम व्यक्ति तक पक्का मकान मिले परन्तु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा इसे रोका जा रहा है जिसके कारण हितग्राहियों को अपना पक्का मकान नहीं मिल पा रहा है एवं जो मकान बनाना प्रारंभ कर चुके हैं उनको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए हम सब को एकजुट होकर हितग्राहियों के अधिकार के लिए आवाज बुलंद करना है और क्षेत्र के विधायक के निवास का घेराव कर हितग्राहियों को अधिकार दिलाना है।

इस कार्यक्रम के तहत 24 तारीख को एक बड़ा प्रदर्शन विधायक निवास घेराव का करना है यह आंदोलन विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 5 के निवास घेर कर किया जाए इस कार्यक्रम को लेकर विधानसभा स्तरीय जिम्मेदारी भी दी गयी।जिसमे भिलाई विधानसभा कार्यक्रम मुख्य प्रभारी महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रभारी पार्षद पीयूष मिश्रा, विनोद सिंह, राजेश श्रीवास्तव मनीष अग्रवाल, को भिलाई नगर विधानसभा की जिम्मेदारी एवम वैशाली नगर विधानसभा की जिम्मेदारी कार्यक्रम मुख्य प्रभारी महामंत्री प्रेम लाल साहू प्रभारी शिवसागर मिश्रा अमर सोनकर जेपी यादव विजय जायसवाल संजय सिंह साथ ही साथ अहिवारा विधानसभा की जिम्मेदारी प्रेम लाल साहू ईश्वर सिंह ठाकुर नटवर ताम्रकार संतोष मार्कंडेय कीर्ति नायक दिलीप पटेल को दी गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी शिव सागर मिश्रा,अमर सोनकर, मनीष अग्रवाल, मिथला खिचरिया, राम कुमार राणा, संदीप अग्रवाल, उपासना साहू, बिजेंद्र सिंह के गणपति, जे पी यादव ,विजय जैसवाल, दीलिप पटेल , कीर्ति नायक, के गणपति, राजेश श्रीवास्तव, विजय शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, संजय सिंह, रमेश दादर।

भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा दीपक रवाना भिलाई 3 चरोदा नगर निगम के पार्षद फिरोज फारुकी चंद्र प्रकाश पांडे तुलसी ध्रुव सत्य प्रकाश शर्मा रामखेलावन वर्मा प्रेमलता चंद्राकर अपर्णा दास गुप्ता।

भिलाई नगर पार्षद पीयूष मिश्रा, श्याम बहादुर सिंह, मुकेश अग्रवाल, वीणा चंद्राकर, गिरजा बंशोर, श्याम सुंदर राव, सत्यवती जायसवाल, ईश्वरी नेताम, प्रियंका भोला साहू, चंद्रेवरी बांधे, श्रीमती रागिनी,निषाद, आयुषी पांडेय, सुनीता कुर्रे, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, गजानंद बंछोर, रूप राम साहू,अशोक गुप्ता, विजय शुक्ल, राजू निषाद, शैलेन्द्र सेन्डे मोहन देवांगन सुंदर लाल साहू द्वारिका चंद्रवंशी बृजेश गुप्ता डॉ प्रदीप चौधरी, रिंकू साहू अशोक गुप्ता ,सौरभ जयसवाल,आशीष शुक्ला, सुजीत यादव,आलोक दुबे, सौरभ पांडेय,शुभम पांडेय,रेशम बंजारे, पूनम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी जिला सह मीडिया सहप्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह द्वारा दी गई।

Related Posts