भिलाई। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन 24, 25, 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी परिपेक्ष में जिला कांग्रेस कमिटी, भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें 24 फरवरी से रायपुर में होने वाले अधिवेशन में जो कार्यकर्ता अपना कीमती समय देकर होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने में अपना सहयोग देंगे उनका नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।
अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि एआईसीसी का 85वां अधिवेशन 24, 25, 26 फरवरी को चलेगा। कांग्रेस का अधिवेशन सिर्फ कांग्रेस ही नहीं देश के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। देश की जनता विभिन्न ज्वलंत विषयों पर कांग्रेस की राय और नीतियों की तरफ उत्सुकता से देख रही है। कृषि आर्थिक, रोजगार विदेशनीति जैसे विषयों पर कांग्रेस के अधिवेशन में पारित प्रस्ताव देश को एक नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में पूरे देश भर के पीसीसी डेलीगेट ,एआईसीसी मेंबर्स ,सांसद, विधायक, मंत्रीगण, प्रदेश अध्यक्ष गण, व सीएलपी लीडर शामिल होंगे।
पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा की अधिवेशन में विभिन्न विषयो की विषय कमेटियां विमर्श करके अपनी अनुशंसा देंगी। इसके संबंध में कांग्रेस के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित होगा। अधिवेशन के प्रथम दिन 24 फरवरी को प्रतिनिधियों का रजिस्ट्रेशन होगा। दूसरे दिन पीसीसी एवं एआईसीसी प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। तीसरे दिन विशाल आमसभा होगी। आमसभा कृषि विश्वविद्यालय के सामने होगा। अधिवेशन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 13 उपसमितियों का गठन किया गया है।इनमें पब्लिक मीटिंग समिति, डायस समिति, प्रचार प्रसार समिति, प्रदर्शनी कमेटी, मेडिकल समिति, कम्युनिकेशन समिति, ट्रांसपोर्ट समिति, फूड कमेटी, एकोमोडेशन कमेटी, पंडाल समिति, संस्कृति समिति, सोविनियर समिति और डेकोरेशन समिति शामिल हैं।
भिलाई महापौर नीरज पाल ने कहा की आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी ने अग्रणी भूमिका निभाई है। आज भी जब सत्ता रूढ देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर रहा है। तब देश के प्रजातंत्र को बचाने में कांग्रेस की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।
बैठक में अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, सभापति गिरिवर बंटी साहू, केशव बंछोर, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, प्रवक्ता राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।















