BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ड्यूटी की शिफ्ट खत्म होते ही ऑफिस का कंप्यूटर सिस्टम कहेगा ‘प्लीज गो होम…’ देश की इस IT कंपनी ने लागू किया ये नियम

एक आईटी कंपनी ने एक ऑटोमैटेड सिस्टम लागू किया है जो कर्मचारियों की शिफ्ट का वक्त खत्म होते ही उनके कंप्यूटर सिस्टम को बंद कर देता है…

इंदौर (ए)। आप ऑफिस में शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि काश ऐसा हो कि आपका काम शिफ्ट ऑवर्स के अंदर ही खत्म हो जाए तो हम आपको बता रहे हैं कि हकीकत में ये हो रहा है. दरअसल इंदौर की एक आईटी कंपनी ने एक ऐसा ऑटोमैटेड सिस्टम अपने कर्मचारियों के लिए बनाया है जो उनकी शिफ्ट खत्म होते ही उनके कंप्यूटर सिस्टम को खुद बंद कर देता है।

सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर्स की ह्यूमन रिसोर्स विशेषज्ञ तन्वी खंडेलवाल ने लिंक्डइन पर चेतावनी के साथ एक फोटो पोस्ट की है. इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी फर्म ने  स्वस्थ कामकाजी माहौल को बढ़ावा देने के लिए अपने कर्मचारियों के ऑफिस  डेस्कटॉप में एक रिमाइंडर लगाया था।

क्या था रिमाइंडर में? तन्वी खंडेलवाल के लिंक्डइन पर पोस्ट फोटो में लिखा था, “चेतावनी!!! आपकी शिफ्ट खत्म हो गई है. ऑफिस सिस्टम 10 मिनट में बंद हो जाएगा. कृपया घर जाएं!” तन्वी के मुताबिक फर्म के सभी कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने पर डेस्कटॉप पर ये मैसेज होता है।

अपनी पोस्ट में खंडेलवाल ने लिखा है कि जब आपका कंप्यूटर एक स्वस्थ कामकाजी माहौल को प्राथमिकता देता है, तो आपको “अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए किसी मंडे मोटिवेशन या फन फ्राइडे” की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “और यह हमारे ऑफिस की हकीकत है. हां, इस युग में हम लचीले काम के घंटे और खुशनुमा माहौल में यकीन करते हैं।”

पोस्ट पर 37 लाख से अधिक रिएक्शन तन्वी खंडेलवाल ने कुछ दिन पहले ही लिंक्डइन पर ये पोस्ट शेयर की थी. तब से इस पोस्ट पर 374,000 से अधिक लोग अपनी रिएक्शन दे चुके हैं. यहीं नहीं इस पर अब-तक 6,700 से अधिक कॉमेंट भी आए हैं. कई लोगों ने आईटी फर्म सॉफ्टग्रिड की इस पहल की सराहना की।

वहीं कुछ का मानना था कि ये नियंत्रण में रखने वाला जैसा है. कई यूजर ने यह भी तर्क दिया कि इस कदम से कर्मचारियों पर काम के घंटों के साथ कठिन समय सीमा को पूरा करने के लिए बेकार का दबाव पैदा होगा, खासकर अगर काम के लिए ओवरटाइम की जरूरत हो।

एक यूजर ने लिखा, “सही वर्क कल्चर बनाने का एक अनोखा तरीका.” वही एक ओर लिंक्डइन यूजर ने कहा, “यह उल्टा मनोविज्ञान है जो समय सीमा को जल्दी पूरा करने के लिए दबाव बनाएगा. हमें इंसान के व्यवहार को काबू करने से बचना चाहिए और कर्मचारियों को अपनी समय सीमा का प्रबंधन करने देना चाहिए।”

Related Posts