BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

सबसे ज़्यादा टी20 मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत कौर, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के मैच में इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया है, इंग्लैंड के 151 रनों के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर महज 140 रन ही बना सकी…

नईदिल्ली (ए)। इन दिनों खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है. यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत कौर अपने करियर में 149वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. इस मैच के ज़रिए हरमनप्रीत कौर क्रिकेट जगत मे सबसे ज़्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा को पछाड़ा भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में कुल 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वहीं हरमनप्रीत कौर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. हरमनप्रीत ने अपने करियर में कुल 149 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. हरमनप्रीत कौर ने जून, 2009 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जबकि रोहित शर्मा ने सितंबर, 2007 में अपने करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

ऐसा रहा दोनों का टी20 इंटरनेशनल करियर 

हरमनप्रीत कौर- कुल 148 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 133 पारियों में हरमनप्रीत कौर ने 28.19 की औसत से 2989 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने अब तक 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. बल्लेबाज़ी में उनका हाई स्कोर 103 रनों का रहा है. वहीं गेंदबाज़ी कराते हुए उन्होंने 32 विकेट भी चटकाए हैं. (हमरनप्रीत कौर अपना 149वां मैच खेल रही हैं. उसके आंकड़े नहीं जोड़े गए हैं.)

रोहित शर्मा- सितंबर, 2007 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा अब तक कुल 148 T20I मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 140 पारियों में उन्होंने 31.32 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने कुल 4 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं उनका हाई स्कोर 118 रनों का रहा है।

भारत को मिली हार: वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की टीम थी. इस मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 11 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर महज 140 रन बना सकी. भारत के लिए स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकीं. स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 52 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा. वहीं, ऋचा घोष ने 34 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की शानदार पारी स्मृति मंधाना और ऋचा घोष के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया. ओपनर शेफाली वर्मा ने 11 गेंदों पर 8 रन बनाए. जेमिमा रॉड्रिग्स 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर चलती बनीं. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने क्रमशः 4 और 7 रन बनाए. वहीं,इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो साराह ग्लैन ने सबसे ज्यादा विकेट झटके. साराह ग्लैन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया. साराह ग्लैन के अलावा लॉरेन बेल और सोफी एक्सेलेटन को 1-1 कामयाबी मिली।

ऐसा रहा मैच का हाल इससे पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य रखा. इंग्लैंड के लिए नेट सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. उन्होंने 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. वहीं, हीथर नाइट ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके जड़े. इसके अलावा एमी जोन्स ने 40 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो रेणुका सिंह सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं. रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके अलावा शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को 1-1 कामयाबी मिली. शिखा पांडे ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. जबकि दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 खिलाड़ी को आउट किया।

Related Posts