BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाने वाला मौलाना नाबालिग बच्ची से करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। अरबी भाषा पढ़ाने वाले मौलाना के द्वारा 9 वर्ष की मासूम छात्रा से लगातार बैड टच एवं अश्लील बातें करता था जिसकी रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौलाना मेराज के द्वारा 9 साल की बच्ची को अरबी भाषा पढ़ाई जाती थी परंतु पढ़ाई के आड़ में मौलाना के द्वारा मासूम छात्रा के साथ पढ़ाने के बहाने बैड टच करने के साथ-साथ अश्लील बातें की जाती थी।

जिसको बच्ची कई दिनों से लगातार सहन करते हुए आ रही थी। परंतु आज फिर पढ़ाने के दौरान मौलाना के द्वारा फिर से बच्ची के साथ वही हरकतें की गई। जिस पर बच्ची के द्वारा आज मौलाना की हरकतों से अपने माता पिता को अवगत कराया गया। जिस पर से बच्ची के पिता ने सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मदरसे का मौलाना मेराज के द्वारा इनकी नाबालिग बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता था जो कई दिनों से बच्ची से बेड टच करते हुए अश्लील बातें करता था।

आज भी बच्ची के साथ मौलाना ने ऐसी हरकत की। बच्ची के द्वारा पेरेंट्स को बताया। पैरेंट्स की रिपोर्ट पर आज सुपेला पुलिस के द्वारा भादवी की धारा 354, 509 व 12 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना मेराज को हिरासत में लें लिया गया हैं। आगे की जांच जारी है।

Related Posts