BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन, क्विज प्रतियोगिता में संध्या सिन्हा रही विजेता

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रायोजित डॉ.जे के रॉय वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी, अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन तथा डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार के द्वारा स्पॉन्सर बहुत प्रेरित किया जाता है, वह उत्प्रेरित किया जाता है।जिसे जिला शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय गणित दिवस भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। गणित के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। रामानुजन नंबर, मैथमेटिकल एनालिसिस, नंबर थिअरी, इंफिनिटी सीरीज और कंटिन्यूड फ्रेक्शन जैसे गणित के विषय रामानुजन ने ही दिए हैं। जिला समन्वयक सपना सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में गणित के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना, गणित को आसान बनाना और लोगों तथा विद्यार्थियों के बीच इसकी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए कार्य करना है। इस तारतम्य में दैनिक जीवन में गणित के उपयोग विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन दिए।

कार्यक्रम के जिला अकादमिक समन्वयक सोमेन कुंडू व जिला समन्वयक सपना सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर सी वी रमन के उल्लेखनीय काम की याद में मनाया जाता है। 28 फरवरी 1928 में भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर सी वी रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की जिससे रमन प्रभाव कहा जाता है, विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज को समर्पित है। सी वी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच में विज्ञान को लोकप्रिय बनाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है साथ ही साथ समाज में व्याप्त समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान ढूंढना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों को चुनने हेतु उनमें रुचि उत्पन्न करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत विज्ञान पोस्टर प्रेजेंटेशन, वाद विवाद प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वैज्ञानिक व्याख्या आयोजित किए गए। जिसके तहत डॉ. कुसुमांजलि देशमुख ,असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक शास्त्र, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग ने रमन प्रभाव व दैनिक जीवन में इसके अनुप्रयोग विषय पर बहुत ही सरल तरीके से विद्यार्थियों को अवधारणा स्पष्ट किया। डॉ रक्षा रानी अग्रवाल, गणित प्रोफेसर, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई ने श्रीनिवास रामानुजन की बायोग्राफी व गणित में उनके योगदान के विषय में वैज्ञानिक व्याख्यान दिया।

आज के इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉक्टर जगजीत कौर सलूजा , प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष ,भौतिक शास्त्र, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग ने अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति प्रदान किया। उन्होने विद्यार्थियों को विज्ञान व गणित विषय के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने हेतु प्रेरित किया ।साथ ही उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा हेतु विज्ञान और गणित विषय को कैरियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बी रघु, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग शामिल हुए। जिसमें उन्होंने शिक्षकों को विज्ञान व गणित विषय को लोकप्रिय बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए सराहना किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में कैरियर के रूप में विज्ञान व गणित विषय को चुनकर इससे होने वाले लाभ के विषय में जानकारी देते हुए उन्हें विज्ञान और गणित विषय के महत्ता के बारे में बताया।

पैनल आफ जजेस रहे-
डॉक्टर कुसुमांजलि देशमुख,
असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक शास्त्र ,
शासकीय विश्वनाथ यादव तमस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग

डॉ शिल्पी देवांगन,
प्रोफेसर गणित
श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई

डॉ.मिमी आकाश पटेरिया प्रोफेसर भौतिक शास्त्र
श्री शंकराचार्य टेक्निकल कॉलेज भिलाई

डॉ. रक्षा रानी अग्रवाल
प्रोफेसर गणित
डिपार्टमेंट ऑफ अप्लाइड मैथ्स श्री शंकराचार्य टेक्निकल कॉलेज भिलाई

डॉ. नीलम शुक्ला
प्रोफेसर भौतिक शास्त्र
कल्याण कॉलेज भिलाई

सोमेन कुंडू
प्रिंसिपल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुगदा

राजेश कुमार हरमुख
प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पथरिया

जगजीत धीर
प्राचार्य सेजेस रिसाली, भिलाई

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंचल टिकरिया, रेणुका चंद्राकर, भारती बिष्ट, शैली द्विवेदी, खिलेश देशमुख, वेद प्रकाश साहू आदि का प्रमुख योगदान रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे

क्विज प्रतियोगिता
प्रथम स्थान
संध्या सिन्हा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर
द्वितीय स्थान
प्रथमेश साहू
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
कोहका

तृतीय स्थान
हर्ष देशमुख
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरई

वाद विवाद प्रतियोगिता
पक्ष में
प्रथम स्थान
डिंपल देवांगन, सेजेस अहिवारा

द्वितीय स्थान
आदित्य निरंकारी
सेजेस रिसाली

विपक्ष में
प्रथम स्थान
हिमांशु सिन्हा , सेजस पाटन

द्वितीय स्थान
शिवानी चौबे,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंप वन

गणित पोस्टर प्रेजेंटेशन

प्रथम स्थान
चांदनी निषाद
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा

द्वितीय स्थान
प्रेरणा साहू
सेजस रिसाली

तृतीय स्थान

पूरेंद्र साहू
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग

विज्ञान पोस्टर प्रेजेंटेशन

प्रथम स्थान
महिमा
सेजस बालाजी

द्वितीय स्थान
दामिनी कुंभकार
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा

तृतीय स्थान
लीना साहू
सेजस खमहरिया

Related Posts