BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देवबलौदा महोत्सव में सांसद को अतिथि नही बनाएं जाने पर भाजपा पार्षद करेंगे विरोध प्रदर्शन, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा द्वारा आगामी 18 व 19 फरवरी को देवबलौद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे दुर्ग सांसद विजय बघेल को अतिथि नहीं बनाए जाने पर भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र के भाजपा पार्षद खासे नाराज है। विशेष सम्मेलन में इस मुद्दो को लेकर जमकर बहस हुआ था।

मंगलवार को भाजपा पार्षदों ने भिलाई चरोदा निगमायुक्त अजय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा कर सांसद को अथिति बनाने की मांग की है वही सांसद को अथिति नही बनाए जाने पर भाजपा पार्षदों द्वारा देवबलौदा महोत्सव में आमंत्रित अतिथियों का विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालो में चंद्र प्रकाश पांडेय, फिरोज फारूखी, राम खिलावन वर्मा, तुलसी राम ध्रुव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकार आदि मौजूद रहे। दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि

18 एवं 19 फरवरी 2023 को देवबलौदा महोत्सव का आयोजन नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा द्वारा किया जा रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय बघेल के द्वारा इस महोत्सव का आयोजन प्रथम बार किया गया था जो आज तक निरंतर चले आ रहा है। वर्ष 2022 देवबलौदा महोत्सव में विजय बघेल को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

राजनैतिक द्वेष से ऊपर उठकर प्रोटोकॉल के तहत् दुर्ग सांसद विजय बघेल को अतिथि स्वरूप आमंत्रित किया जाये। सांसद को अतिथि के रूप में आमंत्रित नहीं करने पर भाजपा पार्षदों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का विरोध प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके लिये निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा। अतः जनभावना को ध्यान में रखकर निर्णय लेवें।

Related Posts