भिलाई। छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ की मासिक बैठक राजराजेश्वरी भोले नाथ मंदिर पावर हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महासंघ के संयोजक प्रभुनाथ बैठा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा संगठन और संघर्ष पर विशेष चर्चा की।
श्री बैठा ने विस्तृत रूप से आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की संत गाडगे जी की जयंती के शुभ अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह एवं पहली बार युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम जैसे खेल नृत्य गायन कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बच्चों के लिए चित्र, कविता,गीत, एवं बच्चों द्वारा कविताएं पढ़ी जाएंगी तथा 60% से ऊपर मार्क्स लाए बच्चो को पुरष्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
आगामी 23 फरवरी को राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज की जयंती है जो की स्वच्छता अभियान के जनक थे और इनकी जयंती पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से त्योहार एवं उत्सव के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ द्वारा संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई जाएगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से राष्टीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ से मनोज कुमार चौधरी अध्यक्ष, संतोष कुमार उपाध्यक्ष, श्यामलाल बैठा उपाध्यक्ष, संतोष कुमार निर्मलकर उपाध्यक्ष, मछंदर प्रसाद सचिव, मोतीलाल बैठा कोषाध्यक्ष, लालबाबू बैठा सहा कोषाध्यक्ष, राम छबीले सांस्कृतिक प्रभारी, प्रदीप सागर खेल प्रभारी, वीरेंद्र बैठा मीडिया प्रभारी, प्रेम लाल रजक संगठन मंत्री, प्रेमचंद कनौजिया सलाहकार,लालचंद सलाहकार, शिवनाथ रजक सलाहकार, भीमचंद्र सलाहकार, शिवचरण रजक- रिसाली, शिवपुरी भिलाई , सुनील कुमार रजक – कुर्सीपार, अमृत लाल, सुग्रीव कैलाश नगर, प्रदीप कुमार, फौजदारी प्रसाद, प्रेमलाल निर्मलकर, हरिकिशोर बैठा, इंदल बैठा, रामजीत प्रसाद- जामुल भिलाई, शंकर निर्मलकर सुपेला भिलाई , सुन्दर बैठा जी एवं अन्य सदस्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने दी।















