BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता: हाईप्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी गोवा से गिरफ्तार, सोना- चांदी के जेवरात, नगदी सहित 2 करोड़ रूपए का मशरूका बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस को चोरी के एक हाई प्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमे चोरी की 100% रिकवरी हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व में पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई चोरी हुई थी, दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस चोरी में दुर्ग पुलिस ने मुख्य आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है तथा उसकी निशानदेही पर भाटापार से चोरी का माल बरामद किया है। दुर्ग में चोरी कर मुख्य आरोपी गोवा में अय्यासी कर रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस चोरी का मास्टर माइंड नागपुर जेल में 12 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने इसके निशानदेही पर 2 करोड़ रूपए के माल की रिकवरी की है वही पुलिस ने 3 दिनों में 5000 किलो मीटर से ज्यादा चोरों का पीछा किया।

ज्ञात हो कि आदर्श नगर दुर्ग निवासी पंकज राठी के घर 6 फरवरी को चोटी हुई। पंकज राठी, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। वे 5 फरवरी बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रायपुर गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सोमवार की रात को वापस लौटे तो उन्हें अपने घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारियां भी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर आलमारी में रखे लाखो रुपये नकद, सोने के जेवर और चांदी के जेवर नहीं थे। इस मामले में पद्मनाभपुर चौकी में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई थी।

एसपी पल्लव ने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने 100 फीसदी रिकवरी की है। पुलिस ने 3 किलो सोना, 15 किलो से ज्यादा चांदी और 6 लाख कैश बरामद किया है। चोरी के मास्टर माइंड से दुर्ग व आसपास के क्षेत्र में और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है। अनुमान है कि इन चोटों ने 40 से ज्यादा चोरियां की हैं और दुर्ग भिलाई में 4-5 चोरियों में इनकी भूमिका है। इस मामले में रिकॉर्ड टाइम में एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर,
एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, पद्मनाभपुर प्रभारी राजीव की टीम ने चोरों को पकड़ा है।

Related Posts