रायपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राजपाल बदलते हुए नई नियुक्ति आदेश जारी किया है, जिसमे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उईके का भी तबादला मणिपुर किया गया है। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा की महामहिम राष्ट्रपति जी ने श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर वर्तमान राज्यपाल के बारे कहा की हमारी वर्तमान राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी। उनको शुभकामनाएँ। व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूँ। मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया।
महामहिम राष्ट्रपति जी ने श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 12, 2023
हमारी वर्तमान राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी। उनको शुभकामनाएँ।
व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूँ।
मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 12, 2023















