BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला: टीम इंडिया का पलड़ा है भरी, जानिए कितने बजे शुरू होगा टी20 मैच

अब तक दोनो टीमों के बीच 13 टी20 मैच हो चुके है, जिसमे भारतीय टीम ने 10 में जीत दर्ज की है वहीं पाकिस्तान सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है…

नईदिल्ली (ए)।  महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 10 फरवरी) से हो गई है. साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी, रविवार को खेलेगी. यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार इस मुकाबले की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी. दोनों चिर प्रतिद्वंदि टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत एक दूसरे के खिलाफ करेंगी. जानिए भारत पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड आंकड़े और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन।

भारत-पाक हेड टू हेड महिला भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें भारतीय टीम ने 10 में जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है. ऐसे में इस मैच में भी भारत के जीतने चांस ज़्यादा दिखाई दे रहे हैं।

पिच रिपोर्ट न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी होने की उम्मीद है. इसके बाद भी यहां एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद नहीं की जा सकती है, क्योंकि खेल बढ़ने के साथ पिच गेंदबाज़ों के मददगार साबित होने लगती है. यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीम के लिए जीत प्रतिशत ज़्यादा अच्छा है।

मैच से पहले आई भारतीय टीम के लिए बुरी खबर भारत-पाक मैच से पहले महिला भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना के रूप में एक बुरी खबर सामने आई है. मंधाना इस मैच में अपनी उंगली की चोट के चलते टीम से बाहर हो सकती हैं. मंधाना टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनके बाहर हो जाने से टीम की बैटिंग में काफी फर्क पड़ सकता है।

दोनों टीमों की ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, राधा यादव और शिखा पांडे।

पाकिस्तान- सिदरा अमीन, जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), मुनीबा अली, निदा डार, आयशा नसीम, सदफ शमास, आलिया रियाज, सिदरा नवाज, ऐमान अनवर और नाशरा संधू।

Related Posts