महाराष्ट्र के राज्यपाल का भगत सिंह कोशियारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है, अब झारखंड के गवर्नर को रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे…
नईदिल्ली (ए)। महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं, बैस की जगह अब झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सीपी राधाकृष्णन को दी गई है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
भगत सिंह कोश्यारी पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके थे और सेवानिवृत जीवन जीना चाहते थे. राज्यपाल भवन में आयोजित एक भवन में कोश्यारी ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि वो अब अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं. महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से इसे लेकर बकायदा बयान भी जारी किया गया था जिसमें कोश्यारी ने पीएम मोदी से सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी. इसके बाद से ही महाराष्ट्र का नया गवर्नर कौन होगा, इसकी चर्चाएं तेज हो गई थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को मणिपुर, मणिपुर के राज्यपाल एल. गणेशन को नगालैंड, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की लिस्ट-
(i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
(ii) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
(iii) सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
(iv) शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
(v) गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
(vi) रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
(vii) बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
(viii) अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
(ix) एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
(x) फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
(xi) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
(xii) रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
(xiii) ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख
कोश्यारी का राजनीतिक सफर
उत्तराखंड के बागेश्वर से आने वाले भगत सिंह कोश्यारी ने अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है. वे शुरुआत से ही छात्र राजनीति में काफी सक्रिय थे. इसके बाद वे RSS से भी जुड़ गए. बतौर आरएसएस नेता उन्होंने इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलनों में हिस्सा लिया और जेल भी गए. लेकिन कोश्यारी के असली राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में हुई, जब वो पहली बार विधायक चुने गए।
तब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था. साल 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद वो ऊर्जा मंत्री रहे. इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी को उनकी मेहनत का इनाम मिला और 2001 में उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया. इसके बाद 2008 में कोश्यारी को उत्तराखंड से राज्यसभा भेजा गया. इस दौरान कोश्यारी को उत्तराखंड के बीजेपी रहने का भी मौका मिला. बीजेपी ने 2019 में उन्हें राज्यपाल का पद सौंप दिया।















