आरोपीयों द्वारा 40,16,775.00 रूपये मुल्य की धान एवं 9932 नग बरदाना मिलाकर कुल 44,90,705.00 रूपये किया गया था हेराफेरी…शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रिय मर्या. रायपुर शाखा प्रबंधक रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेश किया गया…
बलौदा बाजार। प्रार्थी भारत लाल साहू पिता लाला राम साहू उम्र 47 साकिन ग्राम पवनी पो. खौना थाना धरसींवा जिला रायपुर हाल शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रिय मर्या. रायपुर शाखा प्रबंधक रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेश किया की प्रा. कृषि साख सहकारी समिती सलौनी पं . क्रमांक 221 के धान उपार्जन केन्द्र सलौनी में खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 धान खरीदी में व्यापक अनियमित्ताओं एवं धान के कमी की जांच दिनांक 29/04/2022 को कलेक्टर द्वारा चार सदस्यी टीम गठित किया गया था जिसमें जांच दल द्वारा जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को दिनांक 02/05/2022 को पेश किया गया है।
जिस रिपोर्ट में 1606.71 क्विंटल धान की उच्च उनुदान सहित राशी लगभग 40,16,775.00 रूपये एवं 9932 नग बरदाना कमी राशी लगभग 4,73,930.00 रूपये कुल राशी 44,90,705.00 रूपये की कमी पायी गई जो रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी समिति प्रबंधक राजेन्द्र ठाकुर, फड़ प्रभारी व कम्प्युटर आपरेटर संजय नेताम , मुकरदम उमा शंकर बंजारे , पंजी संधारक एवं पुर्व फड़ प्रभारी प्रवीण कुमार डहरिया, बारदाना प्रभारी राहुल ठाकुर के द्वारा शासन के राशि का गबन करना पाया गया।
जिसमें कार्यवाही के संबंध में शाखा प्रबंधक रोहांसी के द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर दिनांक 02-06-2022 को अपराध क्रमांक 280/22 धारा 409,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना दौरान आरोपियों का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी राजेन्द्र ठाकुर पिता रामेश्वर सिंह ठाकुर उम्र 43 साल निवासी सीतापार थाना पलारी , राहुल ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर उम्र 21 साल निवासी ग्राम दतान ख चौकी लवन थाना कसडोल , संजय कुमार नेताम पिता बृजलाल नेताम उम्र 30 साल निवासी ग्राम दतान ख चौकी लवन थाना कसडोल को पुर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर अभियोग पत्र पेश किया जा चुका।
आरोपी प्रवीण कुमार डहरिया एवं उमाशंकर बंजारे फरार होने से उनके विरूध्द में धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत अभियोग पत्र माननीय न्यायायल में पेश किया गया था । दोनो फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा दिनांक 08-02-2023 को पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित मीटिंग के दौरान निर्देशित किये गये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलारी पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी लवन उप निरीक्षक उमेश वर्मा तथा थाना पलारी से सहायक उप निरीक्षक बीआर रावटे, प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर, रोहित सिंह , आरक्षक विक्की वर्मा , विरेन्द्र साहू , सत्यप्रकाश खरे द्वारा दिनांक रिपोर्ट 02/05/2022 से फरार आरोपी 01. प्रवीण कुमार डहरिया पिता पंचराम डहरिया उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम सलौनी, थाना पलारी (पुर्व फड़ प्रभारी एवं पंजी संधारक ,धान उपार्जन केन्द्र सलौनी) एवं 02. उमाशंकर बंजारे पिता अशोक बंजारे 26 वर्ष साकिन ग्राम सलौनी, थाना पलारी, ( मुकरदम –हेमाल धान उपार्जन केन्द्र सलौनी) को आज दिनांक 09.02.2023 को गिरफ्तार किया है ।















