BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

भिलाई के पांच शराब तस्कर गिरफ्तार: मध्यप्रदेश निर्मित 90 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब की तस्करी करते पुलिस ने धारदबोचा, नगदी सहित 7 मोबाइल जप्त

पुलिस टीम द्वारा फिल्मी स्टाइल में पांच कुख्यात शराब तस्करों को दबोचा गया, मामले में मुख्य सप्लायर भिलाई निवासी राजेश साहू उर्फ चीकू को भी किया गया गिरफ्तार, शराब परिवहन के दौरान बचाव के लिए कार द्वारा किया जाता रहा था, पायलेटिंग, 4,81,393 कीमत मूल्य का शराब किया गया जप्त, आरोपियों से ₹23,820 नगद एवं 7 मोबाइल भी किया गया बरामद…

बलौदा बाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, शराब तस्करों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में सूचना मिली की दिनांक 08-09.01.2023 की रात्रि में शराब तस्करों द्वारा मध्य प्रदेश अनूपपुर से भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना की तश्दीक पश्चात सायबर सेल एवं थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा निरीक्षक रोशन राजपूत के नेतृत्व में ग्राम दरचुरा के अनुपम पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी किया गया। पुलिस टीम द्वारा आने जाने वाले वाहनों की पहचान एवं तस्दीक कार्यवाही किया जा रहा था। इसी बीच संदिग्ध रूप से एक सफेद रंग की कार एवं उसके पीछे एक पिकअप वाहन बिलासपुर की ओर से अत्यंत तेज गति से आते हुए दिखा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सतर्कता पूर्वक नाका लगाकर दोनों वाहनों को रोका गया। *सामने कार द्वारा पुलिस आदि की सूचना देने के लिए पीछे चल रही पिकअप वाहन का एक प्रकार से पायलटिंग/रेकी किया जा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा वाहनों को रोककर तत्काल सुक्ष्मता पूर्वक दोनों वाहनों का जांच किया गया। पिकअप वाहन के ट्राली में सब्जी प्लास्टिक कैरेट खाली भरी हुई को हटाकर देखने पर ट्राली के अंदर खाकी रंग का काटुन के अंदर गोवा व्हीस्की शराब रखा हुआ। तलाशी के दौरान 89 नग खाकी रंग के काटुन के अंदर प्रत्येक में 50-50 पाव गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पाव में 180 ML भरी हुई जुमला 4450 पाव 02. एक खाकी रंग के पेटी में 49 पाव गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ML भरी हुई भरी प्रत्येक शीशी के लेबल में GOA WHISKY FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ कुल जुमला 4499 पाव कुल 809.82 बल्क लीटर कीमती ₹4,81,393 रखे मिला, जिसे जप्त किया गया। सांथ ही पुरानी इस्तेमाली पिकअप वाहन क्र. CG07 BJ 3509 कीमती ₹2,50,000, टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 07BR 7191 कीमती ₹2,70,000, नगदी रकम ₹23,820, कुल 07 नग मोबाईल जुमला ₹45,000 भी जप्त किया गया है। *इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण जांच कार्यवाही एवं तलाशी अभियान में कुल जुमला ₹10,70,313 का सामान समक्ष गवाहन के जप्त कर* कब्जा पुलिस में लिया गया।

आरोपीगण से पूछताछ पर उक्त् शराब को जैथरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के प्राईवेट ठेकेदार से खरीदकर लाये है एवं ज्यादा दामो में भिलाई एवं बलौदाबाजार के कोचियो को देने की बात स्वीकार किये है। कार्यवाही के दौरान कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में शराब तस्करी में कुख्यात एवं मुख्य सप्लायर भिलाई निवासी राजेश साहू पुरुषों को भी दबोचा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

इन कुख्यात शराब तस्करों को पकड़ने एवं भारी मात्रा में शराब जप्त करने में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक रोशन सिंह, प्रधान आरक्षक नरेश खूँटे, अरशद खान, आरक्षक अंजोर माँझी, अमीर रॉय, लोरिक शांडिल्य, विजेंद्र निराला, कुमार जायसवाल, हेमंत नायक, अजय यादव भाटापारा ग्रामीण थाना से आरक्षक गौरीशंकर कश्यप, द्वारिका साहू, थाना सिमगा से सउनि विष्णु नारायण सिह, प्रआर चन्द्रभान पाण्डेय, आर. 615, 103, 257 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपियों के नाम
01. राजेश साहू उर्फ चीकू पिता सुरेन्द्र कुमार साहू उम्र 26 साल साकिन देवरी थाना आरंग जिला रायपुर हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उमंदा भिलाई-03 पुरानी भिलाई जिला दुर्ग।
02. टिकेन्द्र कुमार साहू पिता रामविलास साहू उम्र 32 साल निवासी कुरूद थाना जामुल जिला दुर्ग।
03.प्रदीप कुमार राजपूत पिता स्व. लव कुश राजपूत उम्र 36 साल निवासी सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।
04. थामेश्वर देशमुख पिता रामधन उम्र 28 साल निवासी सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।
05. अजय कुमार साहू पिता कन्हैया लाल साहू उम्र 25 साल निवासी सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।

Related Posts