भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में नो पर्किंग में खड़े वाहनो और सड़क को अवरोध करने वालो पर की जारी कार्यवाही लगातार जारी है आज दिनांक को यातायात आकाश गंगा जोन प्रभारी अनीष सारथी एवं सहायक उप निरीक्षक, राजकुमार दुबे , शिवचरण साहू (यातायात) ) एवं निगम के अधिकारियों के द्वारा अपनी अपनी टीम के साथ मिलकर सूर्या माल के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनो को क्रेन से उठा कर यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई पूर्व भी यातायात पुलिस द्वारा सूर्या मॉल प्रबंधन को इस संबंध में समझाइश दी गई थी और भविष्य के लिए भी समझाईस दिया गया साथ ही साथ सडक पर व्यापार के उद्देश्य से किये गये कब्जा को हटाया गया। इस संयुक्त कार्यवाही में कुल-15 कार्यवाही किया गया यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा और सडक पर अवैध रूप से व्यापार करने वाले या कब्जा करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जायेगी है।
इसी प्रकार जिले के प्रमुख चौक चौराहों पर बिना सीट बेल्ट,बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी एवं अन्य धाराओं के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 245 वाहन चालकों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।















