राजनांदगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव का पदभार ग्रहण करने के पश्चात् आज दिनांक 08.02.2023 को जनसंवाद कक्ष पुलिस कंट्रोल रूम राजनांदगांव में स्थानीय प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया के पत्रकारों से रूबरू होकर अपना परिचय 2010 बैच के आई.पी.एस. के रूप में दिया साथ ही सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले से संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, मीडिया द्वारा ही समाज में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है जिससे पुलिस को भी सहयोग मिलता है।
पत्रकार बंधुओं द्वारा पुलिस को दिये गये आसूचना से दुर्घटना से पूर्व बचा जा सकता है अतः पुलिस एवं पत्रकारों का समनवय सदा बना रहे। परिचयात्मक बैठक में जिले के इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया के करीबन 70 पत्रकारबंधु सम्मिलित हुए इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल भी उपस्थित थे।















