BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेशनल वर्क स्किल प्रतियोगिता में बीएसपी कार्मिकों ने जीते 7 पुरस्कार

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के 7 कार्मिकों ने सीआईआई द्वारा दिल्ली में आयोजित नेशनल वर्क स्किल प्रतियोगिता 2023 में प्रतिभागिता की। जिसमें भाग लेने वाले सातों कार्मिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने में सफल रहे। विदित हो कि मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा विभिन्न ट्रेड में प्रतिवर्ष ईडी वक्र्स ट्राॅफी फाॅर वर्क स्कील प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस संयंत्र स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रेड में जीतने वाले कार्मिकों को सर्वप्रथम सीआईआई द्वारा कोलकाता में आयोजित रिजनल वर्क स्किल प्रतियोगिता में भाग लेने भेजा जाता है। इस रिजनल प्रतियोगिता को जीतने के पश्चात ये प्रतिभागी नेशनल वर्क स्किल प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल करते है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के 7 कार्मिकों ने 02 फरवरी से लेकर 4 फरवरी 2023 के मध्य सीआईआई द्वारा दिल्ली में आयोजित नेषनल वर्क स्किल प्रतियोगिता 2023 में अपने-अपने टेªड में अपना ज्ञान, तकनीकी कौषल व हुनर प्रदर्षित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 7 पुरस्कार जीतकर भिलाई का नाम रौषन किया है। पुरस्कार जीतने वाले शामिल हैंः-

कारपेंटरी ट्रेड में प्रथम पुरस्कार फाउन्ड्री एंड पैटर्न शाॅप के वेंकट रमन मढ़ारिया तथा द्वितीय पुरस्कार राजहरा माइन्स के रामेश्वर सिंह गजेन्द्र ने जीता। इसी प्रकार इंडस्ट्रीयल हाइड्रोलिक्स ट्रेड में प्रथम पुरस्कार आटो रिपेयर शाॅप के दीपक कुमार पंडित तथा द्वितीय पुरस्कार एसएमएस-2 के गोपी किशन ने जीता। इसके साथ ही टर्नर ट्रेड में प्रथम पुरस्कार बीआरएम के मंझा हंसदा तथा फिटर ट्रेड में एसएमएस-3 के सेवकराम एवं मशीनिस्ट ट्रेड में ब्लास्ट फर्नेस के गोपाल राम ने द्वितीय पुरस्कार जीतने में सफलता प्राप्त की।

कार्मिकों के इस महती उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) संजय धर ने इन विजेता प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस प्रतियोगिता का समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (एचआरडी) सुभाष पटेल ने किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व इन सभी प्रतिभागियों को अपने वर्क स्किल को निखारने हेतु मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिससे वे अपने टेªड के कौशल को और अधिक बेहतर बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर बीएसपी का झंडा बुलंद कर सके।

Related Posts