लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना ने पिछले साल दिसंबर में विश्व कप जीतने के लिए फ्रांस पर 4-2 की पेनल्टी शूटआउट जीत हासिल की थी, मेस्सी ने 2022 विश्व कप में सात गोल किए थे…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 6 फरवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2023’ का उद्घाटन किया था. इस मौके पर पीएम को एक विशेष उपहार मिला है. अर्जेंटीना की एनर्जी कंपनी वाईपीएफ के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने पीएम मोदी को लियोनेल मेस्सी के नाम वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की जर्सी भेंट की है. जर्सी पर कप्तान लियोनेल मेस्सी का नाम और उनका आईकॉनिक नंबर 10 लिखा हुआ है।
महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले मेसी ने पिछले साल दिसंबर में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाया था. अर्जेंटीना की जीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी थी. उन्होंने विश्व कप फाइनल के बाद ट्वीट किया था, “यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा! #FIFAWorldCup चैंपियन बनने पर अर्जेंटीना को बधाई! उन्होंने टूर्नामेंट के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया है. अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत पर खुशी मना रहे हैं!”
4-2 की पेनल्टी शूटआउट से जीत की थी हासिल
लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना ने पिछले साल दिसंबर में विश्व कप जीतने के लिए फ्रांस पर 4-2 की पेनल्टी शूटआउट जीत हासिल की थी. मेस्सी ने 2022 विश्व कप में सात गोल किए थे. साथ ही उन्होंने 1986 के बाद से अर्जेंटीना को अपना पहला खिताब दिलाया था. मैच जीतने के बाद 35 वर्षीय मेस्सी ने कहा था कि अगर माराडोना ने उन्हें ट्रॉफी सौंपी होती तो उन्हें और अच्छा लगता।
बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2023’ (IEW) का उद्देश्य ऊर्जा परिवर्तन महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है. इस कार्यक्रम में दुनियाभर से इसमें 30 से अधिक मंत्रियों ने भाग लिया है. यह समारोह 8 फरवरी को खत्म होगा।
This will be remembered as one of the most thrilling Football matches! Congrats to Argentina on becoming #FIFAWorldCup Champions! They’ve played brilliantly through the tournament. Millions of Indian fans of Argentina and Messi rejoice in the magnificent victory! @alferdez
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2022















