वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन 13 फरवरी को होना है, जबकि वीमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में खेले जाएंगे…
मुंबई (ए)। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी कर दिया है. वीमेंस प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन होगा. इसकी शुरूआत 4 मार्च से होगी, जबकि 26 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा. वहीं, वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 5 टीमें खेलेंगी. इसके अलावा पहले सीजन के सारे मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पटेल स्टेडियम में होंगे।
मुंबई में 13 फरवरी को होगा ऑक्शन वहीं, इससे पहले ऑक्शन का आयोजन मुंबई में किया जाएगा. वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन 13 फरवरी को होना है. इसके लिए तकरीबन 1500 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, लेकिन ऑक्शन में अधिकतम 90 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है. जबकि वीमेंस प्रीमियर लीग टीमें में कम से कम 15 खिलाड़ी होने चाहिए. इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन बहरहाल, वीमेंट टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच में 26 फरवरी को खेला जाएगा. इस बार वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में हो रहा है. वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत में वीमेंस प्रीमियर लीग खेला जाएगा. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
वीमेंस प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन होगा. इसकी शुरूआत 4 मार्च से होगी, जबकि 26 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा दुनियाभर की दिग्गज वीमेंस क्रिकेटर मैदान पर नजर आएंगी. जबकि वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई में होना है. इसके लिए तकरीबन सारी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
महिला प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है. बोर्ड ने 5 टीमों के लिए लगी बोली से 4669.99 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद इस लीग का प्रसारण अधिकार 951 करोड़ रुपये में बेचा. इससे महिला प्रीमियर लीग आईपीएल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई. आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियां इस लीग में टीमें खरीदने में कामयाब रही हैं. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने महिला प्रीमियर लीग के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं।
वर्ल्ड कप के तुरंत बाद आयोजन
दक्षिण अफ्रीका में 26 फरवरी को महिला टी20 विश्व कप समाप्त होने के आठ दिन बाद डब्ल्यूपीएल 4 मार्च से शुरू होगा। जबकि 10 फरवरी से विश्व कप शुरू होने के तीन दिन बाद नीलामी होनी है। दक्षिण अफ्रीका से भारत की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के लिए बीसीसीआई ने पहले सीजन को मुंबई तक सीमित करने का फैसला किया है।















