BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्य सचिव ने पीडीएस की समीक्षा की, कहा- उचित मूल्य की दुकानों से नियमित खाद्यान्न सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित हो

 

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राशन कार्डधारकांे को उचित मूल्य की दुकानों से नियमित खाद्यान्न सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित हो। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ई-पास मशीन एवं सर्वर में आने वाली तकनीकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए समुचित कार्यवाही करने कहा है।

बैठक में खाद्यान्न वितरण के संबंध में अधिकारियों, उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों, खाद्य निरीक्षकों और एन.आई.सी. के प्रतिनिधियों ने अपने काम-काज के बारे में जानकारी दी। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिले के खाद्य निरीक्षक, एनआईसी के प्रतिनिधि, तकनीकी टीम और उचित मूल्य की दुकानों के संचालक शामिल हुए।

Related Posts