आरोपी ने अपने वॉट्सऐप प्रोफाइल पर उपराष्ट्रपति की तस्वीर लगा रखी थी और ये वॉट्सऐप एकाउंट उसने एक साथी से ओटीपी लेकर अपने मोबाइल में खोला था…
नईदिल्ली (ए)। आपने बड़े-बड़े जालसाजों के बारे में सुना होगा, जो लोगों को अपनी जालसाजी में फंसा कर लोगों को ठगते हैं. लेकिन जालसाजों ने भारत के उपराष्ट्रपति तक को नहीं बख्शा है. ऐसा ही एक जालसाज काफी समय से भारत का उपराष्ट्रपति बनकर सीनियर ब्यूरोक्रेट को फोन कॉल कर रहा था।
वह इटली में बैठकर उपराष्ट्रपति के नाम पर सीनियर अफसरों को फोन करके फेवर मांग रहा था. जालसाज को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने वॉट्सऐप प्रोफाइल पर उपराष्ट्रपति की तस्वीर लगा रखी थी. और ये वॉट्सऐप एकाउंट उसने एक साथी से ओटीपी लेकर अपने मोबाइल में खोला था।
जम्मू का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी का नाम गगनदीप सिंह है, जो जम्मू का रहने वाला है. गगनदीप फिलहाल इटली में ओफ्फनेन्गो में रह रहा था. आरोपी गगनदीप के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने अश्वनी कुमार नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।















