BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

‘जयपुर महाखेल’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- ‘खेल के मैदान से कभी कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इतिहास गवाह है, इस वीर धरा की सन्तानें रणभूमि को भी अपने शौर्य से खेल का मैदान बना देती हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि “देश में शुरू हुआ खेल आयोजनों और खेल महाकुंभ का सिलसिला एक बड़े बदलाव का परिचायक है. खेल के मैदान से कभी कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटा है।”

इतिहास गवाह है…प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज के इस समारोह में कई ऐसे चेहरे मौजूद हैं जिन्होंने खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है.” खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती तो अपने युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है. इतिहास गवाह है, इस वीर धरा की सन्तानें रणभूमि को भी अपने शौर्य से खेल का मैदान बना देती हैं. इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की रक्षा की बात आती है तो राजस्थान के युवा आगे खड़े होते हैं।

राज्यवर्धन राठौर करवा रहे प्रतियोगिता दरअसल, जयपुर महाखेल का आयोजन बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने करवा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ओलंपिक जैसी बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी अब सरकार पूरी शक्ति से अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है. TOPS जैसी स्कीम के जरिए वर्षों पहले से खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, भारत के प्रस्ताव पर यूनाइटेड नेशंस वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर के तौर पर मना रहा है. राजस्थान तो मिलेट्स यानी मोटे अनाजों की श्री अन्न की बेहद समृद्ध परंपरा का घर ही है. राजस्थान का श्री अन्न-बाजरा और श्री अन्न-ज्वार यहां की पहचान है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1622139259015827456?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1622139259015827456%7Ctwgr%5E35f1695a61981df43b0663e7864c0527b44edb7a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fjaipur-mahakhel-prime-minister-narendra-modi-video-conferencing-pm-modi-in-jaipur-mahakhel-2326489

Related Posts