BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान के तहत DSP शिल्पा साहू ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा और साइबर संबंधित दी जानकारी

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा चलाए जा रहे ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू शिल्पा साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल दुर्ग के छात्राओ को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।

एसआई संगीता मिश्रा द्वारा बच्चों एवं शिक्षिकाओं को सेल्फ डिफेंस एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया  साथ ही अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। उपस्थित छात्राओं द्वारा आत्म सुरक्षा, साइबर संबंधित प्रश्न किए गए जिसका जवाब डीएसपी शिल्पा साहू द्वारा दिया गया।

Related Posts