BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार की अनूठी पहल से ग्रामीण हुए भावुक: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ‘चरण पादुका अभियान’ के तहत अध्ययनरत बच्चों को वितरण कर रहे चरण पादुका

 

मानपुर। नवीन जिला मोहला मानपुर अं०चौकी में पदस्थ पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार द्वारा अपनी अभिनव पहल “चरण पादुका अभियान” जिसमें वनाचल क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूलों में अध्यनरत कालक बालिकाओं जूता वितरण किया जाता है। इसी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.02.2023 को जिले के थाना खड़गांव क्षेत्र के ग्राम कट्टापार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धने भी शामिल रहे एवं जिला प्रशासन से उक्त कार्यक्रम में भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम कट्टापार एवं निकटस्थ ग्राम दुलकी, कमकासुर एवं बोदरा के प्राथमिक शाला के अध्यनरत बालक बालिकाओं को चरण पादुका (जूता) वितरण किया गया एवं उक्त कार्यक्रम में उक्त ग्रामों के पटेल, ग्राम सरपंच, बालक बालिकाओं के पालक, स्कूली शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानिय लोगो से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना एवं निराकृत करने हेतु आश्वासन दिये इसी दौरान ग्राम कट्टापार का ग्राम भ्रमण कर एवं स्थानिय आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण कर स्कूली बच्चों के साथ प्राथमिक शाला कट्टापार में मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया।

बच्चें एवं ग्रामीण जिले के अधिकारियों को अपने बीच पाकर एवं पुलिस अधीक्षक के उक्त अनूठी पहल से काफी भावूक हुये एवं क्षेत्र में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया उक्त अभियान से वापसी के दौरान कट्टापार नाला में निर्माणाधीन पुल का भी औचक निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यक्रम जिले के उपरोक्त अधिकारियों के अलावा अति, पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन ताजेश्वर दीवान, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर मयंक तिवारी, खड़गांव थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार खड़गांव सृजल साहू भी उपस्थित रहें।

Related Posts