जब भी कभी तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने की बात कही जाती है तो कहा जाता है कि ये पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रातभर तांबे के बर्तन में रखने से पानी की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं और इसमें कॉपर के गुण आ जाते हैं. हमारे देश में तो दिन की शुरुआत तांबे के बर्तन में रखे गए पानी के साथ करने की परंपरा रही है. लेकिन फिर भी इस बात की जानकारी कम ही लोगों को है कि कॉपर हमारे शरीर में क्या काम करता है और क्यों पुराने समय में सभी लोग अपने दिन की शुरुआत तांबे के बर्तन में रखे पानी के साथ करते थे. यहां कॉपर का पानी पीने का सही तरीका और ये पानी किन्हें नहीं पीना चाहिए इस बारे में भी बताया गया है…
कॉपर क्यों जरूरी है?
- हमारी बॉडी में कॉपर कई ऐसे जरूरी फंक्शन में काम आता है, जो अगर प्रॉपर तरीके से पूरे ना हों तो हमारी लाइफ खतरे में आ जाएगी. जैसे, रेड ब्लड सेल्स का बनना. कॉपर रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है.
- हार्ट बीट्स और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. यानी ना तो इन्हें अधिक बढ़ने देता है और ना ही इतना गिरने देता है कि जिंदगी पर खतरा मंडराने लगे. इसलिए बॉडी में कॉपर की सही मात्रा होना बहुत जरूरी होता है.
- शरीर में ब्लड बनने के लिए आयरन का होना बहुत जरूरी है. क्योंकि आयरन के साथ ही हीमोग्लोबिना का निर्माण होता है और शरीर के अंदर ऑक्सीजन का प्रवाह भी आयरन के साथ जुड़ा हुआ है. इस आयरन को शरीर में अब्जॉर्ब करने यानी सोखने की प्रक्रिया में कॉपर अहम रोल निभाता है.
- हार्ट केयर, ब्रेन फंक्शन, प्रोस्टेट की हेल्थ, टिश्यूज के निर्माण, हड्डियों को क्षय से रोकना, हार्ट और ब्रेन के बीच कम्युनिकेशन को सही बनाए रखने में मदद करना. ये कुछ ऐसी प्रॉसेस हैं, जिन्हें पूरा करने में कॉपर मुख्य रोल निभाता है. कॉपर की कमी के कारण इन अंगों और प्रॉसेस से जुड़ी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.
कॉपर वॉटर पीने का सही तरीका क्या है?
- कॉपर का पानी हमेशा सुबह खाली पेट पीना चाहिए.
- कुछ खाने के बाद या भोजन के साथ इस पानी का सेवन ना करें.
- कॉपर के पानी के साथ कुछ और ना खाएं आपको सिर्फ इस पानी को ही पीना है.
किन्हें नहीं पीना चाहिए कॉपर का पानी?
- कॉपर का पानी डायजेशन में थोड़ा हेवी होता है. यदि आपको पहले से पाचन संबंधी समस्या चल रही है तो इस पानी का सेवन ना करें.
- पीरियड्स के दौरान कॉपर पानी का सेवन नहीं करना चाहिए.
- लूज मोशन या क्रैंप्स के दौरान भी कॉपर वॉटर का सेवन नहीं करना चाहिए.
- प्रेग्नेंसी में कॉपर वॉटर का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें.
कितनी देर तांबे के बर्तन में रखना चाहिए पानी?
- रात को सोने से पहले पानी को बर्तन में भरकर रखें और कम से कम 12 घंटे ये पानी इस बर्तन में रखा रहने दें. इसके बाद ही कॉपर वॉटर के फायदे आपको मिलेंगे.
- यदि पानी 12 घंटे से अधिक रखा रहे तो कॉपर के बर्तन में रखा गया कितना पुराना पानी हम पी सकते हैं? इसका उत्तर ये है कि आमतौर पर 48 घंटे तक इस पानी को पिया जा सकता है. ये हेल्दी रहता है. इससे अधिक समय तक रखा हुआ पानी अपच की समस्या बढ़ा सकता है।
नोट: इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें!
















