स्वास्थ्य विभाग में नर्स एवं चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 10,00,000/- ₹ की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार…
खैरागढ़ छुईखदान गंडई। प्रार्थी केशलाल मंडावी के लिखित आवेदन पर आरोपी नारद प्रसाद नागवंशी, यशोदा नागवंशी साकिनान सत्यम विहार कालोनी रायपुरा रायपुर थाना एवं पदुम ठाकुर निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा के द्वारा नर्स में नौकरी लगाने के नाम पर थाना मोहगांव क्षेत्र के ग्राम जीराटोला से 2,50,000 रू0 लेकर धोखाधड़ी होने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन में आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी मोहगांव सतीश पुरिया के टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु रायपुरा रायपुर में पुलिस व टीम को देखकर भाग रहे थे।
जिसे पुलिस के द्वारा सुझ बुझ से हिरासत में लेकर आरोपी (1) नारद प्रसाद नागवंशी पिता सुन्ना राम नागवंशी उम्र 60 साल, (2) यशोदा नागवंशी पति स्व0 लक्ष्मी नारायण हाल नारद प्रसाद नागवंशी उम्र 41 साल साकिनान सत्यम विहार कालोनी रायपुरा रायपुर थाना (3) पदुम ठाकुर पिता सरजू ठाकुर उम्र 24 साल ग्राम परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा को अभिरक्षा में लेकर आरोपीयों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
बताया की ग्राम जीराटोला के केशलाल मंडावी से 250000रू0, जगमोहन धुर्वे से 15000 रू0 तथा सदाराम नेताम से 25000 रू0 रिखी राम मेरावी से 1,80,000रू0 तथा थाना छुईखदान क्षेत्र के रोहित धुर्वे से 1,00,000 रू0 एवं अन्य व्यक्तियो से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल लगभग 10 लाख रूपये का गबन करना कबुल किया है एवं आरोपी के द्वारा उक्त धोखाधड़ी से मकान बनाना परसदा बालोद के पास जमीन जिसके जमीन संबंधी दस्तावेज व इंडिका कार कीमती 1,00,000 व मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सतीश पुरिया, सउनि0 राजकुमार महिलांगे ,प्र0आर0 आशुतोष सिह ,आर0 मुकेश गेन्ड्रे, आर0 लोकेश ठाकुर ,म0आर0 शीखा निर्मलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।















