सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में एक बार फिर टॉप पर रहे, बुधवार को जारी हुई ताज़ा रैंकिंग में उन्होंने 908 रेटिंग हासिल की…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव एक बार फिर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप पर रहे. बुधवार को जारी हुई ताज़ा रैंकिंग में सूर्या ने अपनी नंबर वन की पोज़ीशन बरकरार रखी. हालांकि, इसमें उनकी रेटिंग में कुछ गिरावट भी देखने को मिली. इन दिनों न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज़ से पहले मैच में उन्होंने 47 रनों की पारी खेल अपनी रैंकिंग में 910 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की बेस्ट रैंकिंग थी।
वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में के बाद उनकी रेटिंग में कुछ गिरावट देखने को मिली. दूसरे मैच में उन्होंने 26 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके बाद उनकी रैंकिंग तो नंबर वन ही रही, लेकिन उनकी रेटिंग 910 से गिरकर 908 हो गए. सूर्या भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में आईसीसी की सर्वाधिक रैंकिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
इतिहास रचने से कुछ कदम दूर सूर्या अब तक टी20 इंटरनेशनल के इतिहास इंग्लिश क्रिकेट ने डेविड मलान ने आईसीसी रैंकिंग में सर्वाधिक 915 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं. मलान ने यह रैंकिंग 2020 में हासिल की थी. अब सूर्या टी20 इंटरनेशनल के इतिहास आईसीसी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. सूर्या के अलावा आईसीसी टी20 रैंकिंग में कोई भी बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ मौजूद नहीं है. हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है।
गौरलतब है कि सूर्या ने 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल की थी. उन्होंने टूर्नामेंट के कुल 6 मैचों में 239 रन जोड़े थे. इसके अवाला वनडे आईसीसी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज नंबर गेंदबाज़ के रूप में मौजूद है. वहीं वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर 6, विराट कोहली नंबर 7 और रोहित शर्मा 9वां स्थान प्राप्त किया हुआ है।















