BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल अनुसुईया उइके से पद्मश्री के लिए चयनित पंडवानी कलाकार उषा बारले ने की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में पद्मश्री के लिए चयनित प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सुश्री बारले का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ में पंडवानी की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने श्री बारले को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सुश्री बारले अपनी कला साधना के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

राज्यपाल से श्रीकलापीठ, सरायकेला के संरक्षक प्रताप आदित्य देव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में श्रीकलापीठ सरायकेला, झारखण्ड के संरक्षक प्रताप आदित्य सिंह देव ने सौजन्य भेंट की। श्री सिंहदेव ने राज्यपाल को सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले चैत्र पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल को श्री सिंह ने चैत्र पर्व तथा श्रीकलापीठ द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य के संरक्षण और इसके प्रशिक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

उन्होंने सरायकेला छऊ नृत्य के विशेषताओं, इससे जुड़े कलाकारों और इसके गरिमामयी इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने सरायकेला छऊ नृत्य के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिलने पर प्रशंसा व्यक्त की और यथा संभव कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। इस दौरान राज्यपाल को श्री सिंहदेव ने छऊ नृत्य से संबंधित पुस्तिका भी भेंट की।

Related Posts