BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर तस्वीर किया शेयर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुलाकात की है…

लखनऊ (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मुलाकात की है. दोनों के बीच मुलाकात लखनऊ स्थित सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मुलाकात की है. दोनों के बीच मुलाकात लखनऊ स्थित सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

इससे पहले सीएम योगी रविवार को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. तब उन्होंने क्रिकेट खेल रही भारतीय टीम का हौसला अफजाई किया. इसकी तस्वीरें भी उन्होंने ट्विटर पर साझा की. तस्वीर में मुख्यमंत्री कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “हार्दिक बधाई.” तस्वीर में पांड्या और सीएम योगी के अलावा राजीव शुक्ला भी नजर आए।

इकाना में खेला गया मैच
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए. जिसके बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज ये दूसरा मैच था. जबकि पहला मुकबला रांची में हुआ था, इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रनों से हराया था. अब इस सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद में एक फरवरी को खेला जाएगा. इस मैच में ही सीरीज का फैसला होगा. अभी इस सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1619741888353038337?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1619741888353038337%7Ctwgr%5Ee1735b2b94dbe40f34aa9b00b4ecd72d6eb6840c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Findian-cricket-team-player-suryakumar-yadav-meet-up-cm-yogi-adityanath-at-official-residence-in-lucknow-2321158

Related Posts