मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड टीम के सदस्यों से मुलाकात की और मैच का भी आनंद लिया है…
लखनऊ (ए)। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया हराकर सीरीज में की 1-1 की बराबरी कर ली है। पहली बार ऐसा हुआ है की टी 20 में दोनो टीम 30 ओवर की गेंदबाजी स्पिन गेंदबाजी की वही दोनो पारियों में एक भी सिक्स नही लगा। भारत का यह पहला टी 20 मैच है जिसमे एक भी सिक्स नही लगा। भारत के लिए शुभमन गिल और ईशान किशन ओपनिंग करने आए. इस दौरान शुभमन 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए. ईशान किशन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए. ईशान ने भी 2 चौके लगाए. राहुल त्रिपाठी 18 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर रन आउट हो गए. उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए. सुंदर ने भी एक चौका लगाया।
भारत ने न्यूजीलैंड को 99 रनों पर रोका
न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान के साथ 99 रन ही बना पायी. टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 रन कप्तान सेंटनर ने बनाए. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका भी लगाया. ओपनर फिन ऐलन 11 रन बनाकर आउट हुए. कॉनवे भी 11 रन ही बना सके. चैंपमैन 21 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिशेल भी कुछ खास नहीं कर सकेय वे 8 रन बनाकर आउट हुए।
अर्शदीप सिंह ने की शानदार गेंदबाजी
भारत के लिए अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 2 ओवरों में महज 7 रन देकर 2 विकेट झटके. कुलदीप यादव ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया. दीपक हुड्डा ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया. युजवेंद्र चहल ने 2 ओवरों में 4 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या को भी एक-एक सफलता हाथ लगी।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच को देखने के लिए लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय टीम की हौसला अफजाई की और उन्होंने क्रिकेटरों के साथ फोटो भी क्लिक कराई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. यह तीन मैचों की सीरीज है जिसका पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता है।
इस मैच को लेकर के लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा स्टेडियम में भीड़ को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. पुलिस ने शनिवार को ही स्टेडियम में एंट्री को लेकर दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी. स्टेडियम के चारों तरफ पार्किंग की व्यवस्था को देखते हुए दयालबाग लॉन, कैंसर इंस्टिट्यूट, और एचसीएल इंटरसेक्शन के नजदीक पार्किंग बनाई गई है. स्टेडियम में शाम 4 बजे से ही एंट्री शुरू हो गई थी।















